{"_id":"687e78f22bd966d8180531f2","slug":"muzaffarnagar-speeding-bikes-collided-three-people-died-and-4-injured-blood-kept-flowing-on-the-road-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, तीन लोगों की मौत और चार घायल, सड़क पर बहता रहा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, तीन लोगों की मौत और चार घायल, सड़क पर बहता रहा खून
Mon, 21 Jul 2025 11:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:01 PM IST
सार
दो हादसों में तीन युवकों की मौत होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा है।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव सैदपुरा खुर्द निवासी शुभम (26) मुजफ्फरनगर से दवाई लेकर अपनी बहन साक्षी (18) और चचेरे भाई अक्षय (8) के साथ रविवार देर शाम बाइक से आ रहा था। जागाहेडी के निकट अंडरपास के पास सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर पानीपत निवासी संदीप व उसका साथी सवार था। यह दोनों हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दोनों बाइक सवार पांचों लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहां शुभम को मृत घोषित कर दिया। साक्षी और अक्षय की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मुजफ्फरनगर एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दूसरी बाइक सवार युवकों को भी हायर सेंटर भेजा गया है।
दूसरी घटना जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास सुबह के समय हुई। नार्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर लाल बाग निवासी शंकर (45) अपने साथी सुशील (32) के साथ बाइक पर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। जागाहेडी टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी थी। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।