{"_id":"63da76e88045e355fa777b49","slug":"muzaffarnagar-sp-national-general-secretary-mobile-hacked-and-money-sought-from-the-relative-on-whatsapp-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा के राष्ट्रीय महासचिव का मोबाइल हैक, परिचितों से व्हाट्सएप पर मांगे पैसे, ऐसे उजागर हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा के राष्ट्रीय महासचिव का मोबाइल हैक, परिचितों से व्हाट्सएप पर मांगे पैसे, ऐसे उजागर हुआ मामला
Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : सपा के राष्ट्रीय महासचिव का मोबाइल हैक कर लिया गया। इस दौरान उनके परिचितों से व्हाट्सएप पर पैसे मांगे गए। जानिए फिर कैसे मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
व्हाट्सऐप हैक
- फोटो : GoHacking
विस्तार
मुजफ्फरनगर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक का फोन हैक कर लिया गया। उनकी आईडी से हैकर ने व्हाट्सएप पर उनके परिचितों से पैसे मांगने शुरू किए तो साइबर सेल में शिकायत की गई। पुलिस हैकर का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक का बुधवार सुबह 10 बजे मोबाइल हैक हो गया। दो बजे उनकी आईडी से व्हाट्सएप के माध्यम से उनके परिचितों से पैसे मांगने शुरू किए गए। समर्थकों ने उनसे संपर्क साधना शुरू किया तो मामला उजागर हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी
विज्ञापन
इसके बाद आनन-फानन साइबर सैल में शिकायत दर्ज कराई गई। साइबर सैल की टीम फोन हैक करने वाले का पता लगाने में जुटी है। हरेंद्र मलिक ने बताया कि जब पैसे मांगे गए तो किसी भी समर्थक को विश्वास नहीं हुआ, उन्होंने बेटे पंकज मलिक और मुझसे बात की। किसी भी समर्थक ने हैकर को पैसा नहीं दिए।
यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज