फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar slap case will heard in Supreme Court

थप्पड़ कांड: सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, देश में खूब वायरल हुआ था पिटाई का वीडियो, ये है पूरा मामला

Thu, 09 May 2024 09:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 May 2024 09:21 PM IST
सार

Muzaffarnagar Slap Case: मुजफ्फरनगर के खुब्बापुर में हुए थप्पड़ कांड में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले का वीडियो पूरे देश में खूब वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar slap case will heard in Supreme Court
मुजफ्फरनगर का थप्पड़ कांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में खुब्बापुर थप्पड़ कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। पिछली बार कोर्ट ने पीड़ित छात्र की ड्रेस, कोर्स, फीस और परिवहन खर्च की नियमित व्यवस्था करने के आदेश दिए थे, जिनका बेसिक शिक्षा विभाग ने पालन करते हुए छात्र की जरूरत की चीजें उसे दिलवा दी है। स्कूल की फीस भी दे दी गई है।

विज्ञापन


शाहपुर ब्लॉक के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में एक शिक्षिका ने अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पहाड़ा ना सुनाने पर उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे। जिसकी वीडियो वायरल होने के बाद और मामले ने तूल पकड़ लिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, जिसकी शुक्रवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि पीड़ित छात्र को कक्षा तीन का कोर्स, ड्रेस, जूते, स्कूल फीस और परिवहन खर्च दे दिया है। शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में मामले की सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि संभवतः वह भी कोर्ट में पहुंचेंगे। जो भी न्यायालय का आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।

बीएसए ने बताया कि छात्र नए सत्र 2024-25 में कक्षा तीन में आया है, जिसके लिए नई किताबें भी छात्र को दिला दी गई हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। हालांकि, अभी तक एनजीओ की व्यवस्था नहीं हो सकी है। एनजीओ मिलते ही कोर्ट में उसका बायोडाटा भी पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्र शहर के ही शारदेन स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Double Murder: खुलासे के बेहद करीब पुलिस, दो से ज्यादा हो सकते हैं हत्यारे, अब सामने आई ये चौंकाने वाली बात

विज्ञापन

यह था पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही शिक्षिका की गिरफ्तारी करने की मांग उठने लगी। शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज हो गई थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई आज होगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ से ग्राउंड रिपोर्ट: भीषण गर्मी में बचपन बेहाल, बेसिक स्कूलों में बिन पंखे पढ़ रहे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed