फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar should be renamed as Laxminagar: Kapil Dev

मुजफ्फरनगर का नाम किया जाए लक्ष्मीनगर : कपिल देव

Tue, 14 Apr 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar should be renamed as Laxminagar: Kapil Dev
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सभी जानते हैं कि 2017 से पहले क्या हालात थे लेकिन योगी राज में जनपद सहित प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदल गई। अब कांवड़ यात्रा सुरक्षित निकलती है और डीजे भी बजते हैं। मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर रखे जाने और रैपिड को मुजफ्फरनगर तक लाने की मांग रखी।
विज्ञापन

योगी-जयंत की जोड़ी ने दिया विकास को बढ़ावा : चंदन चौहान
मुजफ्फरनगर। बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि आज पूरा देश और प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। विकास की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी की जोड़ी ने विकास का विकास के पथ पर अग्रसर देश और प्रदेश : राजपाल
विज्ञापन

बुढ़ाना से रालोद विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि केन्द्रीय राज्य में गठबंधन की सरकार चल रही है। देश और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था कायम, मिल रहा रोजगार : अशोक कंसल
पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम है। अपराध का ग्राफ घटा है और आम आदमी अपने आपको पूर्ण सुरक्षित महसूस कर रहा है। कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed