फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Shocker: Mother Gave Poison to Her Two Kids Over Love Affair

दो बच्चों की हत्या: प्रेम-प्रसंग में मां ने जहर देकर मौत की नींद सुलाए मासूम, पूछताछ में उगला सच

Fri, 20 Jun 2025 12:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 20 Jun 2025 12:48 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के रुड़कली गांव में दो मासूमों की मौत के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। पूछताछ में मां मुस्कान ने खुद ही बच्चों को जहर देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब प्रेम प्रसंग की कड़ी जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Shocker: Mother Gave Poison to Her Two Kids Over Love Affair
दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा के रुड़कली तालाब अली गांव में चार साल के भाई अरहान और एक साल की बहन अनाया की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। पुलिस पूछताछ में मां मुस्कान की ओर से ही दोनों बच्चों को जहर देने का मामला सामने आया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रुड़कली तालाब अली निवासी वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग कार्य करता है। वह दो दिन पहले ही अपने गांव से कार्य पर गया था। उसकी पत्नी मुस्कान बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। घर में ही बच्चों की मौत हो गई, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने मुस्कान से मोबाइल मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा सकी। इसके बाद शक होने पर पूछताछ की, जिसके बाद वारदात का खुलासा हो गया। मुस्कान ने ही दोनों बच्चों को जहर  दिया था। पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 जून को आपके शहर में क्या हुआ

पहले यह बताई थी कहानी
मुस्कान का कहना है कि दोपहर के समय उसके दोनों बच्चे और वह सो गए थे। दोपहर लगभग 2:30 बजे के करीब उसके पति वसीम का फोन आया तो उसकी आंख खुली। उसने देखा तो उसके दोनों बच्चे अचेत मिले। बात उसने अपने पति को बताई तो पति ने अपने भाई डॉ. अकरम को बताया। डॉ अकरम छपार क्षेत्र में प्रैक्टिस करते हैं। वह आनन फानन में वहां से दौड़े और आकर देखा तो दोनों बच्चे मृतक मिले।

विज्ञापन

मुस्कान का मोबाइल भी हो गया गुम
जैसे ही बच्चों की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस ने वसीम की पत्नी मुस्कान से फोन मांगा, जिस पर मुस्कान ने बताया उसका फोन यहीं पर रखा था पता नहीं कहां गुम हो गया। नंबर लेने के बाद पुलिस ने कॉल करनी चाहिए तो स्विच ऑफ मिला। आखिर मोबाइल चोरी हुआ है या छुपाया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

वसीम की मुस्कान से हुई दूसरी शादी
वसीम के परिजनों के अनुसार लगभग सात वर्ष पूर्व वसीम की शादी ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी युवती के साथ हुई थी। लेकिन लगभग डेढ़ वर्ष के बाद दोनों एक साथ ना रह सके फैसला हो गया था। इसके बाद लगभग 5 वर्ष पूर्व तेवड़ा की ही रहने वाली मुस्कान से शादी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed