फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Shiv Parivar or Havan Kund will be built, decision will be taken in the Panchayat on December

UP: मंदिर में सजेगा शिव परिवार या बनेगा हवन कुंड, 27 दिसंबर को पंचायत में होगा फैसला, ये है पूरा मामला

Tue, 24 Dec 2024 11:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 24 Dec 2024 11:48 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में 32 वर्ष बाद ओम नमः शिवाय की गूंज सुनाई दी। मंदिर में शिव परिवार स्थापित होगा या हवनकुंड बनेगा इसका फैसला पंचायत में होगा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Shiv Parivar or Havan Kund will be built, decision will be taken in the Panchayat on December
शिव मंदिर में हवन - फोटो : amarujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के लद्दवाला के शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना के लिए 27 दिसंबर को हिंदू संगठनों की पंचायत होगी। हवन कुंड और शिव परिवार की स्थापना में से एक विकल्प का चुनाव किया जाएगा। तैयारियां शुरू हो गई है। बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज ने बताया कि समाज के सामने दोनों विकल्प खुले रखे गए हैं।
विज्ञापन


तय किया गया है कि 27 दिसंबर को महामाया मंदिर में विभिन्न संगठनों की पंचायत आयोजित की जाएगी। इसी दिन जिम्मेदारी तय होगी। समाज जो निर्णय करेगा वही मान्य होगा। पूजा-अर्चना नियमित की जाएगी तो शिव परिवार की मूर्तियां लगेगी। इसके अलावा अगर महीने में एक बार हवन का आयोजन करेंगे हवन कुंड बनाने के विकल्प पर भी विचार किया जाएगा। समाज को ही अंतिम फैसला करना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में 32 साल से बंद शिव मंदिर में शुरू हुई पूजा, पंडितों को देखकर मुसलमानों ने किया ये...
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ आ गए थे हिंदू-मुस्लिम
बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज ने हवन यज्ञ किया था। सोमवार को हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने गली की सजावट की थी। साथ ही संतों पर पुष्पवर्षा भी की गई थी। 32 साल बाद शिव मंदिर में पूजन हुआ। तंग गली में दोनों समुदाय के लोगों के बीच खुशी रही। लड्डू बांटे गए थे।

यह था मामला
शहर के लद्दावाला के शिव मंदिर में साल 1992 के बाद पूजा नही हुई थी। यहां रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग अयोध्या मंदिर प्रकरण के बाद से मकान बेचकर पलायन कर गए थे। इसके बाद बघरा आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने मंदिर को जागृत करने के लिए मंदिर में हवन करने की घोषणा की थी। सोमवार को हवन किया गया ।
 

Muzaffarnagar: Shiv Parivar or Havan Kund will be built, decision will be taken in the Panchayat on December
पंडितों पर फूल बरसाए मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी लगना चाहिए : नईम अहमद
बुजुर्ग नईम अहमद का कहना है कि गली में सीसीटीवी लगने चाहिए। इससे निगरानी रहेगी। धार्मिक स्थान पर सतर्कता जरूरी है।

सुरक्षा का होना चाहिए इंतजाम : लियाकत
नागरिक लियाकत अली का कहना है कि गली में सुरक्षा का बंदोबस्त होना चाहिए। गली के लोग नजर रखते हैं, लेकिन रात के समय इसकी व्यवस्था पुलिस-प्रशासन को बनानी चाहिए। 
 

भाईचारे का प्रतीक है मंदिर : शमी
नागरिक राव शमी का कहना है कि मंदिर पर दरवाजा लगाया जाना चाहिए। रात के समय सुरक्षा रहेगी। मंदिर भाईचारे का प्रतीक है।
 
मंदिर की करेंगे देखभाल : रईस
नागरिक रईस का कहना है कि सब मिलकर मंदिर की देखभाल करेंगे। अभी तक भी मंदिर की नियमित देखभाल की गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed