{"_id":"63a71c5648d2416fb071b151","slug":"muzaffarnagar-secretary-of-district-cooperative-bank-suspended-in-case-of-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: जिला सहकारी बैंक के सचिव निलंबित, सामने आई ये बड़ी वजह, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: जिला सहकारी बैंक के सचिव निलंबित, सामने आई ये बड़ी वजह, जानें पूरा मामला
Sat, 24 Dec 2022 09:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:06 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : स्थानांतरण में बैंक नीति का पालन नहीं करने पर जिला सहकारी बैंक के सचिव को निलंबित किया गया है। सामने आई यह बड़ी वजह।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मुजफ्फरनगर में जिला सहकारी बैंक में कर्मचारियों के स्थानांतरण में बैंक नीति का पालन नहीं करने पर बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सदस्य सचिव वीके सिंह ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। निलंबन की अवधि में वह सहकारी बैंक मुरादाबाद से संबंद्ध रहेंगे। 105 कर्मचारियों के स्थानांतरण नियम विरुद्ध करने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता एवं प्रमुख सचिव सहकारिता से शिकायत की गई थी कि जिला सहकारी बैंक के सचिव प्रवीण कुमार ने स्थानांतरण नीति में नियमों की अनदेखी की है। तीन दिन पहले उप निबंधक सहकारिता सहारनपुर को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जो बेरोजगारों को बनाता था शिकार, पकड़े गए आरोपियों ने उगले बड़े राज
विज्ञापन
इसके बाद जून महीने में किए गए 11 कर्मचारियों के स्थानांतरण की जांच की गई, जिनमें पाया गया कि सात कर्मचारियों के स्थानांतरण में सचिव ने बिना जांच किए ही आदेश जारी कर दिए थे। एक अप्रैल से 30 जून तक वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत 48 तबादले किए गए, इनमें 21 स्थानांतरण निजी अनुरोध या किसी दूसरी वजह से किए गए। तबादलों के विषय में मंडल स्तर पर कोई भी पत्राचार नहीं किया गया। जांच रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई, जिसके बाद सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास
वहीं जिला सहकारी बैंक के संचालक संदीप सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन किया गया था। सहकारी मंत्री से भी मामले की शिकायत की गई थी।