Meerut News Live: सपा विधायक अतुल प्रधान के बेटे की साइकिल चोरी, 20 साल बाद गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार
{"_id":"63a68528b2227f120d1a0463","slug":"meerut-news-live-all-update-read-of-west-up-mayank-of-saharanpur-became-the-most-expensive-player-in-ipl","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: सपा विधायक अतुल प्रधान के बेटे की साइकिल चोरी, 20 साल बाद गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 24 Dec 2022 08:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 24 Dec 2022 08:11 PM IST
खास बातें
आईपीएल में सहारनपुर के क्रिकेटर मयंक अग्रवाल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। आईपीएल 2022 में वह किंग्स इलेविन पंजाब के कप्तान थे। वहीं मेरठ के भामौरी का गुड़ यूएसए और ऑस्ट्रेलिया में खुशबू महका रहा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
08:00 PM, 24-Dec-2022
20 साल बाद गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में कोतवाली मंडी पुलिस ने 20 साल से फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2000 में आरोपी को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया था।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बेहट अड्डे के पास से आरोपी मुस्तकीम निवासी गांव खेलपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2000 में आरोपी को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी को पकड़ लिया।

06:57 PM, 24-Dec-2022
पुलिस ने किया ऐसा काम, बच गई युवक की जान
सहारनपुर जनपद में बेहट के लोदीपुर गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर यूपी-112 पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच गई। युवक ने अपने आप को कमरे में बंद कर रखा था। लेकिन पुलिसकर्मियों ने युवक से बातचीत कर उसे आत्महत्या करने से रोक लिया। पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी ने उन्हें 2100 रुपये, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
जमशैद नाम के व्यक्ति ने 112 पर कॉल करके सूचना दी कि बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव लोदीपुर में अहकाम (25) ने अपने आप को कमरे में बंद कर रखा है और वह आत्महत्या की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही यूपी-112 सेवा की सहारनपुर पीआरवी-0997 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अहकाम से बातचीत कर उसे आत्महत्या करने से रोका।
एसएसपी ने बताया कि युवक गृह क्लेश से परेशान था। पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ से उसका जीवन बच गया। उन्होंने टीम में शामिल मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार, होमगार्ड इंतजार अली व होमगार्ड (गाड़ी चालक) विजेंद्र सिंह को कर्तव्यपरायणता से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 2100 रुपये की नगद धनराशि का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

05:33 PM, 24-Dec-2022
मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक में अग्रवाल स्टेशनरी पर सामान लेने आए सपा विधायक अतुल प्रधान के बेटे आदित्य की साइकिल चोरी हो गई। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों की तलाशी लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
05:14 PM, 24-Dec-2022
हादसे में एक व्यक्ति की मौत
सहारनपुर के नागल में बडूली-चुड़ियाला मार्ग पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टेंपो चालक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए घायल को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना भगवानपुर के गांव तेजूपुर निवासी जमशेद (48) पुत्र याकूब बडूली-चुड़ियाला मार्ग पर टेंपो चलाने का कार्य करता था। शुक्रवार देर शाम वह बडूली चौराहा से अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही वह गांव बडूली के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उसकी भिड़ंत हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने कब्जे में ले ली है, लेकिन मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। परिजन शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपने घर ले गए।

04:53 PM, 24-Dec-2022
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में की छापेमारी
बागपत में बिना डिग्री व स्त्री रोग विशेषज्ञ के बैगर महिलाओं की कराई जा रही डिलीवरी की शिकायत पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर की पटटी चौधरान में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम में औषधि कक्ष, डिलवरी रूम को सीज करते हुए मौके से प्रतिबंधित इंजेक्शन की बड़ी मात्रा को भी बरामद किया है।
04:05 PM, 24-Dec-2022
बिजनौर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
बिजनौर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
चांदपुर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों से तुरंत समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
शनिवार को कोतवाली चांदपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने फरियादियों की समस्या को सुना। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि थाना दिवस पर पांच शिकायतें दर्ज की गई।
जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। थाना दिवस पर आई शिकायत में ज्यादातर जमीनी विवाद के मामले आए। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति में किसानों का गन्ना सर्वे चोरी किए जाने व सर्वे को गन्ना माफियाओं को बेचे जाने की शिकायत की।
थाना दिवस के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गांव स्याऊ में झारखंड शिव मंदिर पर अमृत सरोवर के अंतर्गत चल रहे तालाब सौन्दर्य करण के कार्य को देखा तथा एसडीएम रितु चौधरी से मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने की बात कही। मंदिर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व एसडीएम ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय व तहसील कर्मचारी तथा पुलिस मौजूद रहे।

03:27 PM, 24-Dec-2022
नगर निगम के राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
आरोपी नवल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गंगानगर में एंटीकरप्शन की टीम ने मेरठ नगर निगम के राजस्व निरीक्षक नवल सिंह राघव को गंगनागर में पांच रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। टीम ने आरोपी नवल सिंह को गंगनागर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस व टीम इस मामले में पूछताछ कर रही है।
12:50 PM, 24-Dec-2022
ठंड व भूख से तीन आवारा गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
बागपत जनपद के जौहडी गांव में शनिवार की सुबह ठंड व भूख के चलते मरे पड़े तीन आवारा गोवंशों को देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आवारा पशुओं की मौत को लेकर हंगामा किया और ग्राम सचिव व पशुपालन विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि जहां एक लगातार ठंड बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर पशुपालन विभाग व ग्राम सचिव खुलेआम घूम रहे व गौशाला में बंधे गोवंश की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा बेजुबान आवारा गोवंश को भुगतना पड़ रहा है और तक गांव में ठंड व भूख के चलते 7 से 8 गोवंश की मौत हो चुकी है। लेकिन शिकायत किए जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।
जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बडौत के मौजिजाबाद नांगल, भगवानपुर- दोघट मार्ग की हालत बेहद जर्जर अवस्था में पहुँच चुकी है। इस मार्ग की बदतर हालत के विरोध शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और बाद में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की जर्जर व बदहाल हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन कोई मार्ग की हालत देखने तक नहीं आया। इससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बताया कि जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मार्ग की हालत अत्यंत खराब है। एक तरफ जहां सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा कर रही है और मंत्री, सांसद, विधायक सड़कों का जाल बिछाने का वादा कर रहे हैं तो वहीं यह सड़क सभी को मुंह चिढ़ा रही है। सड़क पर अनगिनत गड्ढे लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। बताया कि गड्ढायुक्त सड़क पर गन्ना लदी ट्रालियां अक्सर पलट जाती हैं, जिससे किसानों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार दशकों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने एसडीएम सुभाष सिंह को ज्ञापन सौंप लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द मार्ग बनवाएं जाने की मांग की।

12:35 PM, 24-Dec-2022
मेरठ के गांधी बाग से क्रिकेटर लापता, अपहरण की आशंका
गांधीबाग में क्रिकेट का अभ्यास करने आया खिलाड़ी विनुज बृहस्पतिवार को लापता हो गया। परिजनों ने पहले उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रोजाना की तरह गुरुवार को भी विनुज (16) अपने गांव बहादरपुर सरधना से गांधी बाग मेरठ में क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट का अभ्यास करने अपने दोस्त कंकरखेड़ा डिफेंस कॉलोनी निवासी लखन के साथ आया था। अभ्यास के बाद उसने खुद घर जाने की बात कहते हुए लखन को उसके घर भेज दिया, लेकिन वह खुद घर नहीं पहुंचा।
बड़े भाई सन्नी के मोबाइल पर शाम करीब 4 बजे उसकी कॉल आई थी, लेकिन वह किसी कारण रिसीव नहीं कर पाया था। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। सदर बाजार थाना प्रभारी देव सिंह रावत का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और सर्विलांस के जरिये तलाश की जा रही है।

12:32 PM, 24-Dec-2022
बीटेक के छात्र की संदिग्ध मौत, गुरुवार को परीक्षा दी, शुक्रवार रात हॉस्टल के कमरे में मिला मृत
मेरठ के एनएच-58 स्थित सुभारती विश्वविद्यालय के हॉस्टल में शुक्रवार रात 9:00 बजे बीटेक के प्रथम वर्ष के छात्र आरएन पांडेय (19) पुत्र राकेश पांडेय निवासी चंपारन बिहार का शव मिला। हॉस्टल के वार्डन की सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद छात्र के पिता को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, आरएन पांडेय की परीक्षा चल रही है। गुरुवार को भी उसने परीक्षा दी थी। पिता से बृहस्पतिवार दोपहर छात्र की फोन पर बातचीत हुई थी। जिसमें छात्र ने परीक्षा खत्म होने के बाद घर आने की बात कहीं थी। छात्र के पिता राकेश पांडेय बिहार में शिक्षक हैं।
आरएन पांडेय का छोटा भाई जयपुर में बीफार्मा का डिप्लोमा कर रहे हैं। एसओ जानी राजेश कांबोज ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सुभारती कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल के कमरे की कुंडी तोड़ दी थी, जिसका वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।
छात्र के मुंह से झाग निकल रहे थे। छात्र के शरीर को देखकर पुलिस अंदेशा लगा रही कि बृहस्पतिवार को उसने जहरीला पदार्थ खाया है। उसके कमरे का गेट अंदर से बंद था। शुक्रवार को दिनभर कमरे का गेट नहीं खुला तो हॉस्टल के छात्रों ने वार्डन को इसकी जानकारी दी। तब जाकर कुंडी तोड़ी गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्राथमिक जांच में जहर खाकर जान देने की बात सामने आई है।