{"_id":"6320517d316e2f290b58408c","slug":"muzaffarnagar-robbery-firing-saved-life-by-entering-the-field-from-the-bank-worker-returning-after-collecti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: गांव से कलेक्शन कर लौट रहे बैंककर्मी से लूटपाट, फायरिंग, खेत में घुसकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: गांव से कलेक्शन कर लौट रहे बैंककर्मी से लूटपाट, फायरिंग, खेत में घुसकर बचाई जान
Tue, 13 Sep 2022 03:36 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 13 Sep 2022 03:36 PM IST
सार
मुज़फ्फरनगर में रामराज थाना क्षेत्र के गांव स्याली से कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैक के कर्मचारी से तीन बदमाशों ने लूट का किया प्रयास। जानकारी मिलते ही एसपी देहात व सीओ जानसठ मौके पर पहुचे ।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुज़फ्फरनगर में रामराज थाना क्षेत्र के गांव स्याली से कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैक के कर्मचारी से नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास कर जान लेने की कोशिश की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रामराज थानाक्षेत्र के गांव स्याली से बैंक कर्मचारी कलेक्शन करके लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे तीन बदमाशों ने रोक लिया और हथियारों के बल पर लूट का प्रयास किया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंककर्मी ने मारपीट की और फायरिंग कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। बैंक कर्मचारी ने गन्ने के खेत मे घुसकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बताया कि बैंककर्मी खेतों के बीच से होता हुआ जान बचाकर गांव में पहुंचा और आप-बीती सुनाई। खबर मिलते ही ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंककर्मी से पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े: देरी से आई मेरिट, नाम देखने के लिए कॉलेजों में रही भीड़
वहीं बैंककर्मी से लूटपाट व फायरिंग की जानकारी मिलते ही एसपी देहात व सीओ जानसठ मौके पर पहुचे और जांच पड़ताल की। बैंककर्मी ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है।
यह भी पढ़े: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज