{"_id":"631f7f041c9c557fb00f96e9","slug":"merit-came-late-there-was-a-rush-in-colleges-to-see-the-name-muzaffarnagar-news-mrt6049986174","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से आई मेरिट, नाम देखने के लिए कॉलेजों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से आई मेरिट, नाम देखने के लिए कॉलेजों में रही भीड़
विज्ञापन
नगर के सनातन धर्मा महाविद्यालय में दूसरी वरीयता सूची देखती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देरी से आई मेरिट, नाम देखने के लिए कॉलेजों में रही भीड़
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की दूसरी सूची देर से जारी होने के कारण पहले दिन कॉलेजों में एडमिशन कम संख्या में ही हो पाए। दूसरी सूची के आधार पर एडमिशन 14 सितंबर तक होंगे। अपना नंबर देखने के लिए डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। विद्यार्थियों ने एडमिशन के लिए फार्म भी लिए।
डिग्री कॉलेजों में एडमिशन के लिए जारी विश्वविद्यालय की सूची देरी से आ पाई। सूची के देरी से आने के कारण छात्र अधिक संख्या में प्रवेश नहीं ले सके। सनातन धर्म महाविद्यालय में दूसरी सूची के आधार पर पहले दिन सभी विषयों में केवल 46 एडमिशन ही हो पाए। लिस्ट के देरी से आने के कारण एडमिशन की संख्या कम रही। जैन कन्या महाविद्यालय में भी लिस्ट के देर से आने के कारण छात्राओं को निराशा हाथ लगी। कॉलेज में केवल 35 एडमिशन ही हो पाए। इसमें बीए में 25 एडमिशन हुए हैं।
डीएवी डिग्री कॉलेज में भी दूसरी सूची के आधार पर पहले दिन केवल 30 एडमिशन ही हो पाए। कॉलेज की डॉ. गरिमा जैन ने बताया कि 13 एवं 14 सितंबर में एडमिशन अधिक संख्या में होंगे। छोटूराम डिग्री कॉलेज में भी एडमिशन की संख्या कम ही रही। कॉलेज में केवल 18 एडमिशन ही हो पाए हैं। यहां बीएससी एजी में 14 एडमिशन हुए है।