{"_id":"6b05ea641fcc6aee12048455","slug":"muzaffarnagar-riots-eight-acquitted-in-purbaliyan-triple-murder-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-185978-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर दंगा: पुरबालियान में तीन लोगों की हत्या में आठ आरोपी बरी, बयानों से मुकर गए गवाह और वादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर दंगा: पुरबालियान में तीन लोगों की हत्या में आठ आरोपी बरी, बयानों से मुकर गए गवाह और वादी
Wed, 25 Nov 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:19 AM IST
सार
साल 2013 में राजू उर्फ राजबीर, विकास उर्फ कल्लू और महेंद्र की हत्या कर दी गई थी। दूसरे समुदाय के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोर्ट में ट्रायल के दौरान दो आरोपियों की मौत हो गई थी। कोर्ट ने आठ आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान पुरबालियान गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार काकड़ा गांव के किसान राजू उर्फ राजबीर (60), विकास उर्फ कल्लू (21) और महेंद्र (65) की हत्या के मामले में अदालत ने आठ आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। तथ्य के गवाह पक्षद्रोही हो गए। विशेष न्यायालय/अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन
Trending Videos
सात सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ पंचायत के बाद काकड़ा गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस लौट रहे थे। मंसूरपुर-शाहपुर मार्ग पर पुरबालियान गांव में पहुंचते ही सड़कों पर खड़े हमलावरों ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में राजू उर्फ राजबीर और विकास उर्फ कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल महेंद्र ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वादी अजेंद्र ने 14 सितंबर को शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। ट्रायल के दौरान आरोपी साउद और यामीन की मृत्यु हो गई। दो अलग-अलग पत्रावलियों पर एक साथ फैसला सुनाया गया। अदालत में गवाह अपने बयानों से पलट गए। आरोपी आजाद, शौकत, जिला, आशु उर्फ आश मोहम्मद, साकिर अली, नूर हसन, लियाकत, अली मोहम्मद को दोषमुक्त करार दिया गया।
फाइलों पर 33 गवाह...अदालत में पलट गए
प्रकरण की दो अलग-अलग पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। कुल 33 गवाह रखे गए थे लेकिन ट्रायल शुरू होते ही गवाह अपने बयानों से पलट गए और अभियोजन पूरे मामले में साक्ष्य नहीं जुटा सका।
पीड़ित परिवारों के घर आए थे राहुल गांधी
दंगे के बाद काकड़ा के तीन लोगों की हत्या के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तब तीनों परिवारों के घर आए थे। पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने इंसाफ की मांग रखी थी।

ये था मामला
गांव कवाल में 26 अगस्त 2013 को मलिकपुरा निवासी गौरव और कवाल निवासी शाहनवाज के बीच बाइक साइकिल से टकराने पर कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद में अगले दिन शाहनवाज के साथ गौरव, उसके ममेरे भाई सचिन के बीच मारपीट हो गई, जिसमें गौरव व सचिन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद घायल शाहनवाज ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 28 अगस्त को सचिन और गौरव के अंतिम संस्कार से लौट रही भीड़ ने कवाल में पथराव और आगजनी कर दी थी।
इस मामले में 30 अगस्त को शहर के खालापार में जुमे की नमाज के बाद दूसरे समुदाय की भीड़ ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन दिया था तो दूसरे पक्ष ने सचिन और गौरव की हत्या के मामले में कार्रवाई के लिए 31 अगस्त को नगला मंदौड़ में पंचायत बुला ली गई थी। सात सितंबर को फिर से इस मामले में नगला मंदौड़ में पंचायत हुई। पंचायत से लौट रहे लोगों पर हमले के बाद जिले में दंगा भड़क गया था। कवाल कांड के सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

कब क्या हुआ
07 सितंबर 2013 : पुरबालियान में हत्या
14 सितंबर 2013 : मंसूरपुर में प्राथमिकी
13 मई 2016 : सत्र न्यायालय को केस सुपुर्द
29 अगस्त 2017 : आरोप तय
06 दिसंबर 2018 : आरोपी साउद की फाइल बंद
यह बयान दिया वादी ने
वादी अजेंद्र ने अदालत में कहा कि पथराव के वक्त वह जान बचाने के लिए मकान में घुस गया था। आरोपियों को नहीं पहचान सका।
ये भी देखें...
शामली: देहरादून की प्रेमिका, एलम का प्रेमी, शादी की मांग को लेकर पंचायत, पल्ला पसारकर मांगा इंसाफ