{"_id":"6195ead1cbd711005370432c","slug":"muzaffarnagar-restaurant-employee-shot-dead-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: रेस्टोरेंट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, साथी घायल, थाने के नजदीक वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: रेस्टोरेंट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, साथी घायल, थाने के नजदीक वारदात को दिया अंजाम
Thu, 18 Nov 2021 11:25 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:25 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में बेखौफ बदमाशों ने थाने के समीप ही हाईवे पर एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरे को घायल कर दिया। दोनों कर्मचारी डयूटी समाप्त करके लौट रहे थे। घटना थाने के समीप हुई।
विज्ञापन
मृतक नरेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंसुरपुर स्थित फैक्टरी से घर लौट रहे दो कर्मचारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी नरेश और उसका साथी सुदर्शन फैक्टरी से अपने घर खानूपुर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज की और धक्का दिया। इस दौरान कर्मचारियों पर गोली चला दी। हमले में नरेश की मौत हो गई, जबकि सुदर्शन घायल है। नरेश मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उडीसा प्रदेश के जनपद बालेशर निवासी 25 वर्षीय नरेश व 24 वर्षीय सुदर्शन मंसूरपुर में थाने से करीब दो सौ मीटर दूर हाईवे पर स्थित नैवेद्यम रेस्टोरेंट में नौकरी करते थे। दोनों अपने अन्य साथियों सहित गांव खानूपुर में किराये का कमरा लेकर रहते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: सहारनपुर में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
बुधवार रात लगभग 10:30 बजे दोनो अपनी डयूटी खत्म करके पैदल ही गांव खानूपुर की ओर जा रहे थे। दोनों जब सर्विस रोड पर बने खानूपुर के बस स्टॉपेज के समीप पहुंचे तो पीछे से बाईक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनसे पूछा कि वह कहां जा रहे हैं। इससे पहले दोनों कुछ बताते बाइक सवारों ने सुदर्शन को धक्का देकर गिराते हुए गोलियां चला दीं।
नरेश के सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैर में गोली लगने से सुदर्शन घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर पीछे से डयूटी खत्म करके आ रहे उनके अन्य साथी उस ओर दौड़े तो बाईक सवार वहां से फरार हो गए। थाने के समीप हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
सीओ खतौली आरके सिंह व मंसूरपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया, जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके मामले की छानबीन की जा रही है।