फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Restaurant employee shot dead, one injured

मुजफ्फरनगर: रेस्टोरेंट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, साथी घायल, थाने के नजदीक वारदात को दिया अंजाम

Thu, 18 Nov 2021 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Nov 2021 11:25 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में बेखौफ बदमाशों ने थाने के समीप ही हाईवे पर एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरे को घायल कर दिया। दोनों कर्मचारी डयूटी समाप्त करके लौट रहे थे। घटना थाने के समीप हुई।
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Restaurant employee shot dead, one injured
मृतक नरेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंसुरपुर स्थित फैक्टरी से घर लौट रहे दो कर्मचारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी नरेश और उसका साथी सुदर्शन फैक्टरी से अपने घर खानूपुर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज की और धक्का दिया। इस दौरान कर्मचारियों पर गोली चला दी। हमले में नरेश की मौत हो गई, जबकि सुदर्शन घायल है। नरेश मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार उडीसा प्रदेश के जनपद बालेशर निवासी 25 वर्षीय नरेश व 24 वर्षीय सुदर्शन मंसूरपुर में थाने से करीब दो सौ मीटर दूर हाईवे पर स्थित नैवेद्यम रेस्टोरेंट में नौकरी करते थे। दोनों अपने अन्य साथियों सहित गांव खानूपुर में किराये का कमरा लेकर रहते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: सहारनपुर में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार रात लगभग 10:30 बजे दोनो अपनी डयूटी खत्म करके पैदल ही गांव खानूपुर की ओर जा रहे थे। दोनों जब सर्विस रोड पर बने खानूपुर के बस स्टॉपेज के समीप पहुंचे तो पीछे से बाईक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनसे पूछा कि वह कहां जा रहे हैं। इससे पहले दोनों कुछ बताते बाइक सवारों ने सुदर्शन को धक्का देकर गिराते हुए गोलियां चला दीं। 


नरेश के सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैर में गोली लगने से सुदर्शन घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर पीछे से डयूटी खत्म करके आ रहे उनके अन्य साथी उस ओर दौड़े तो बाईक सवार वहां से फरार हो गए। थाने के समीप हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

सीओ खतौली आरके सिंह व मंसूरपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया, जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके मामले की छानबीन की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed