फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Report filed on court order

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Report filed on court order
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कोर्ट के आदेश पर दहेज के लिए महिला को जलाकर मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बहूपुरा निवासी तेजपाल की बेटी पूजा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी शादी प्रवीण कुमार पुत्र ओमपाल निवासी एकता विहार कॉलोनी जनपद पानीपत, हरियाणा के साथ हुई थी। इसी बीच उसकी छोटी बहन की हत्या हो गई थी। जिसके बाद ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए थे। उसने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि इच्छा अनुसार दहेज नहीं मिलने के कारण वह उसे प्रताड़ित करते रहते थे। उस पर मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। इतना ही नहीं ससुराल वालों की ओर से उसे धमकी भरे पत्र भी मिलते रहते हैं। जिसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली। बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर पति प्रवीण कुमार, ससुर ओमपाल सास प्रभा देवी, जेठ सोनू, सतीश, मनीष, जेठानी निशी, स्वीटी, अन्नु के विरुद्ध थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed