फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: relatives of Student created ruckus at SSP office, women lay down in front of vehicle

छात्र की मौत का मामला: SSP कार्यालय पर राहुल के परिजनों का हंगामा, गाड़ी के सामने लेट गईं महिलाएं

Fri, 19 May 2023 11:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 May 2023 11:22 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में छात्र की मौत का मामला : राहुल के परिजनों ने SSP कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाएं गाड़ी के सामने लेट गईं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: relatives of Student created ruckus at SSP office, women lay down in front of vehicle
हंगामा करते पीड़ित परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के एसडी इंटर काॅलेज के कक्षा 11 के छात्र राहुल की मौत के मामले में परिजनों ने शुक्रवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया। महिलाएं एसएसपी की गाड़ी के सामने लेट गईं। काॅलेज प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने छात्र के अपहरण के मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


मंसूरपुर थाने के गांव लछेड़ा निवासी अनुसूचित जाति के यमना कुमार का बेटा राहुल (15) एसडी इंटर काॅलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह 15 मई दोपहर से लापता था। सिविल लाइन थाने में परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को परिजनों को सूचना मिली कि राहुल का शव बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन से कुछ दूर तीन दिन पहले मिला था। शव मोर्चरी में रखा है। परिजन और पुलिस मोर्चरी पहुंचे थे। कपड़ों और कमर के निशान से परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अपने बेटे राहुल के रूप में की। मगर, शव लेने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


परिजनों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उनके बेटे को 15 मई को काॅलेज में एक शिक्षक ने डांटा था और उसका बैग भी अपने पास रख लिया था। शिक्षक की डांट से परेशान राहुल ने आत्महत्या कर ली। बेटे को तलाशने के दौरान प्रधानाचार्य ने भी यमना कुमार के साथ अभद्रता की थी। आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य और शिक्षक की प्रताड़ना से आहत होकर राहुल ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में शुक्रवार सुबह परिजन और ग्रामीण एससपी कार्यालय पहुंचे। यमना कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की हैं।। दोनों के खिलाफ राहुल को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया जाएं। कार्रवाई के लिए महिलाएं एसएसपी की गाड़ी के आगे लेट गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उन्हें समझाया।

इसके बाद एसएसपी के आदेश पर शिक्षक मनीष गर्ग और प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- हार से विपक्ष में खलबली, लोकसभा चुनाव में UP की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी BJP

छात्र के परिजनों पर भी हंगामा का मुकदमा दर्ज
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी कार्यालय पर इस मामले में हंगामा किया गया। छात्र के परिजनों को कुछ लोग उकसा कर एसएसपी कार्यालय ले गए और वहां हंगामा कराया गया। इस मामले में भी संदीप सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।

यह भी पढ़ें: UP: 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला, यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी के लोगों की प्रतिक्रियाएं

आरोप गलत
कक्षा 11 की ही एक छात्रा ने छात्र राहुल के बारे में शिकायत की थी। शिकायत पर शिक्षक ने कक्षा में छात्र को पहचानने पर उससे पूछताछ की और उसका बैग ले लिया था। उसे अगले दिन अपने माता-पिता को साथ लेकर आने के लिए कहा गया था। धमकाने का आरोप गलत है। - सोहनपाल सिंह, प्रधानाचार्य, एसडी इंटर काॅलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed