बच्चों को पुरस्कृत किया
खतौली। रवा राजपूत ऑनलाइन पोर्टल की ओर से चयनित बच्चों को छात्रवृत्ति सन् 2020 के लिए पुरस्कृत किया गया। पोर्टल द्वारा बच्चों को 5100 - 5100 रुपये और प्रमाणपत्र एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाइयों और बहनों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। कार्यक्रम जगदीश आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन डाक्टर रविंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार, डॉक्टर अनिल मोघा, विरेंद्र वर्मा, सुनील काजी, सुनील पंप वाले, मनोज कुमार, धर्मपाल मोघा, गांव साठेड़ी के प्रधान प्रमोद कुमार, डॉक्टर संजीव बंटू, पवन, बबलू, राजकुमार चौधरी प्रमोद आदि उपस्थित रहे। पोर्टल की कोआर्डिनेटर टीम में मुकेश मोगा, शिवा नंद मोघा, संजीव मोघा, राजेश कुमार आदि शामिल रहे। इस दौरान खतौली क्षेत्र में एक लाइब्रेरी खोलने का निर्णय भी लिया गया, जिसमें समाज के सभी बच्चों को प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें निशुल्क मिलेगी।