फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Rally News: Akhilesh Yadav says that Agricultural laws will not benefit of farmers

यूपी: अखिलेश यादव बोले- किसानों को बाजार के हवाले छोड़ दिया तो अन्नदाता हो जाएगा बर्बाद

Thu, 11 Nov 2021 08:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Nov 2021 08:59 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछड़े वर्ग के साथ भाजपा ने धोखा किया है। साथ ही उन्होंने कहा किसानों को बाजार के हवाले छोड़ देना सही नहीं है, इससे अन्नदाता बर्बाद हो जाएंगे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Rally News: Akhilesh Yadav says that Agricultural laws will not benefit of farmers
मंच पर सपा नेताओं के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों से किसानों का भला नहीं होगा। कानून लागू हुए तो उद्योगपति मेड़ तोड़कर खेतों में घुस जाएंगे। किसानों को बाजार के हवाले छोड़ देना सही नहीं है, इससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। किसानों की मदद सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के साथ भाजपा ने धोखा किया है। सपा की सरकार बनते ही पिछड़ों की गिनती कराई जाएगी और अखिलेश यादव को उनका हक दिया जाएगा।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज में पार्टी द्वारा आयोजित कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों और कश्यप समाज को मुख्यमंत्री बनाने का सपना दिखाकर वोट लिए थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा उन्हें ही भूल गई। भाजपा के लिए अब दरवाजे बंद करने होंगे। किसानों की आय दोगुनी करने की बात थी, लेकिन महंगाई बढ़ गई और आय घट गई। हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बैठाने का वादा किया था, लेकिन पेट्रोल इतना महंगा हो गया है कि बाइक पर चलना मुश्किल है। सपा सरकार बनते ही महंगी बिजली से राहत और सिंचाई मुफ्त होगी। इस बार किसानों का इंकलाब होगा और यूपी में बदलाव होगा, कोई रोक नहीं सकता। गन्ना मूल्य बढ़ाने की बात सरकार करती है, लेकिन पर्ची पर रेट नहीं डाला जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद उत्तराखंड से पलायन कर आए है बाबा
सीएम योगी आदित्यनाथ के पलायन का मुद्दा उठाने पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा खुद (मुख्यमंत्री) उत्तराखंड से पलायन कर आए और पांच साल खराब कर दिए। 

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed