फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Rahul of Ghaziabad is bringing his grandfather and grandmother from Haridwar in Kanwar

जज्बा: मिलिए कलयुग के श्रवण कुमार से, कांवड़ में दादा-दादी को बिठाकर UK से UP पहुंचे राहुल, देखने पहुंचे लोग

Mon, 26 Jun 2023 07:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Jun 2023 07:59 PM IST
सार

जज्बा हो तो ऐसा : गाजियाबाद के राहुल अपने दादा-दादी को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से ला रहे हैं। वहीं, कलयुग के श्रवण कुमार मुजफ्फरनगर पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Rahul of Ghaziabad is bringing his grandfather and grandmother from Haridwar in Kanwar
कांवड़ में दादा-दादी को लाते राहुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भक्ति के कई रंग दिख रहे हैं। गाजियाबाद निवासी कांवड़िया राहुल अपने बुजुर्ग दादा-दादी को तीर्थ के दर्शन कराकर श्रवण कुमार की तरह लौट रहा है। लोग उनके प्रयास की सराहना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


गाजियाबाद के गांव अस्लतपुर फकरू निवासी राहुल सैनी ने बताया कि 20 जून को हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ में अपने 85 वर्षीय दादा धन्नू और 82 वर्षीय दादी बलबीरी को लेकर पैदल यात्रा शुरू की थी। 16 जुलाई को महाशिवरात्रि पर अपने गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगा। बुजुर्ग दादा-दादी से उसे बेहद प्यार है। उन्हें तीर्थ घुमाने के लिए लेकर गया था। वह बेहद खुश है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहयोग के लिए पप्पू व हिमांशु साथ चल रहे हैं, जो कांवड़ उठाने में मदद करते हैं। कांवड़ उठाने के बाद वह अकेला ही चलता है। राहुल जैसे ही मुजफ्फरनगर कस्बे में पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोग जमा हो गए। उसके प्रयास की सराहना की।

यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी के इन मंदिरों में जाना है तो ध्यान रखें ड्रेस कोड, अमार्यादित वस्त्रों में नहीं मिलेगी एंट्री

ऐसा पोता सबको मिले
बुजुर्ग धन्नू और बलबीरी अपने पोते के द्वारा यात्रा कराए जाने से खुश है। उनका कहना है कि ऐसा पोता सबको दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed