{"_id":"649966dd6c10491d48074af5","slug":"commissioners-dog-stolen-in-meerut-chaos-in-administration-now-police-searching-house-to-house-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस
Mon, 26 Jun 2023 03:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 26 Jun 2023 03:56 PM IST
सार
मेरठ में कमिश्नर के पालतु कुत्ते के चोरी होने की खबर जैसे ही फैली तो महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने कुत्ते की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। अब पुलिस के साथ नगर निगम की टीम भी कुत्ते की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कुत्ते की तलाश में जुटे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का पालतू कुत्ता चोरी हो गया हैं। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी में खलबली मच गई। पुलिस प्रशासन टीम कमिश्नर के कुत्ते को ढूंढने में लगी हुई है, 18 घंटे बीतने के बावजूद कुत्ते का कोई भी सुराग नहीं लगा हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर आवास से रविवार शाम 6 बजे साइब्रेयन हस्की ब्रीड का कमिश्नर का कुत्ता गायब हो गया। कमिश्नर आवास में तैनात पुलिस वालों ने कुछ देर तक तो कुत्ते का इंतजार किया और फिर आसपास में उसको ढूंढना शुरू किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, पथेर के गड्ढे में गिरकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
काफी देर होने के बाद भी कुत्ते का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने कमिश्नर इसकी जानकारी दी। कमिश्नर में स्टाफ को फटकार लगाई तो पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई हैं।
पुलिस प्रशासन के साथ अब निगम की टीम भी कुत्ते की तलाश में लग गई है। हालांकि अभी कुत्ते के चोरी या गायब होने की लिखित में कोई शिकायत नहीं हुई है।