फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Rahul gave bhat at the wedding of Muslim sister's daughter, bid farewell to niece by helicopter

Muzaffarnagar: मुस्लिम बहन की बेटी की शादी में हिंदू भाई ने दिया भात, उपहार दिए, हेलीकाप्टर से कराई विदाई

Thu, 10 Apr 2025 08:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 10 Apr 2025 08:12 PM IST
सार

मुजफ्फरगर निवासी परवीन की बेटी डा. आसमा का निकाह बृहस्पतिवार को हुआ। परवीन के भाई राहुल ठाकुर ने हेलीकॉप्टर की परमीशन से लेकर खर्च तक का पूरा इंतजाम खुद किया। सांप्रदायिक सौहार्द की खुशबू से जिला महक उठा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Rahul gave bhat at the wedding of Muslim sister's daughter, bid farewell to niece by helicopter
हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई। राहुल ठाकुर, सबसे दाएं सफेद शर्ट में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वह दिन बृहस्पतिवार को आया, जिसकी तैयारियों में दो धर्मों के परिवार पूरी शिद्दत से जुटे हुए थे। हिंदू मामा भात की रस्म के साथ डा. आसमा की विदाई को यादगार बनाने के लिए हेलीकाप्टर से लेकर तमाम व्यवस्थाओं में लगे हुए थे, तो बेटी का मुस्लिम परिवार बरात के स्वागत का इंतजाम कर रहा था। निकाह की रस्मों के बाद शाम को बाबुल की दुआएं लेकर आसमा ने शौहर शादाब त्यागी के साथ ससुराल के लिए उड़ान भरी। इन भावुक और खुशी से भरे पलों को सभी ने अपने कैमरों में समेटा।
विज्ञापन

 

Muzaffarnagar: Rahul gave bhat at the wedding of Muslim sister's daughter, bid farewell to niece by helicopter
हेलीकॉप्टर से विदाई। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर शहर के पास ही गांव गुनियांजुडडी के राहुल ठाकुर का परवीन के परिवार से तीन पीढ़ियों से गहरा नाता रहा है। अब्दुल खालिक की पत्नी परवीन और राहुल का परिवार बरसों से परिवार की तरह जुड़ा हुआ है। दोनों बहन-भाई से भी बढ़कर हैं। परवीन की बेटी आसमा की शादी सरधना नानू गांव के शादाब त्यागी से तय हुई और 10 अप्रैल को निकाह की तारीख रखी गई। मामा के तौर पर राहुल ठाकुर उनके परिवार में निकाह की सारी रस्मों में साथ रहे। भात की रस्म में नकदी के साथ उपहारों की सौगात दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Rahul gave bhat at the wedding of Muslim sister's daughter, bid farewell to niece by helicopter
भात की लिस्ट देते राहुल ठाकुर (दाएं, सफेद शर्ट में)। - फोटो : अमर उजाला
परवीन ने बताया कि आसमा की बड़ी बहन की शादी में भी सारे अरमान पूरे किए थे लेकिन इस बार कुछ खास करने का मन था। विदाई के लिए हेलीकाप्टर का इंतजाम भात की रस्म के तौर पर किया। इसके लिए वह कई दिन से जुटे हुए थे। हेलीकाप्टर की लैंडिंग और उड़ान को लेकर प्रशासन, विद्यालय, लोकनिर्माण विभाग, फायर ब्रिगेट से जरूरी प्रक्रिया समय से पूरी की, जिससे कोई व्यवधान न आए।
 
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Rahul gave bhat at the wedding of Muslim sister's daughter, bid farewell to niece by helicopter
दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देते बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला
सभी व्यवस्थाओं ने विदाई को किया मुक्कमल
प्रधानाचार्य नितिन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कालेज भाईचारे की मिसाल का गवाह बना। राहुल ठाकुर कई दिनों से तैयारी में लगे हुए थे। विदाई के दिन फायर ब्रिगेड, चिकित्सा विभाग की टीम, कैंडिल मार्च और पुलिस प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। बेटी की विदाई सकुशल संपन्न हुई।
 

फूलों की बारिश की ख्वाहिश रह गई अधूरी
राहुल ठाकुर ने बताया कि विदाई पर फूलों की बारिश की भी ख्वाहिश थी, वह पूरी नहीं हो पाई। इस प्रक्रिया के लिए अनुमति लेनी होती है। इसका पता नहीं था। फार्म भरते समय इसके लिए कॉलम भरना था, उस पर ध्यान नहीं गया। जब मीडियो कर्मियों ने पूछा तो राहुल ठाकुर ने बताया कि उनका करीब आठ-नौ लाख रुपये का खर्चा आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed