फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar - PWD will build roads of sugarcane department

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गन्ना विभाग की सड़कें बनाएगा लोनिवि

Sat, 09 Sep 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar - PWD will build roads of sugarcane department
- प्रस्ताव और एस्टीमेट के बाद पैसा जारी करेगा शासन
विज्ञापन

- सड़काें के लिए जिले को 15 करोड़ रुपये मिलने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में गन्ना विभाग की सड़कें इस बार लोक निर्माण विभाग बनाएगा। सड़कों के प्रस्ताव और एस्टीमेट के बाद शासन पैसा जारी करेगा। किसानों के खेतों तक जाने वाली जिले में गन्ना विभाग की 534 छोटी सड़कें हैं। जिन सड़कों में अधिक गड्ढे हैं और पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, उन्हें पहले बनाया जाएगा। पूरा विभाग प्रस्ताव और एस्टीमेट तैयार करने में लगा है। हमारे जिले को 15 करोड़ मिलने की संभावना है।
किसानों के खेतों से चीनी मिलों तक जाने वाली सड़कों का निर्माण गन्ना विभाग करता रहा है। जनपद में आठ चीनी मिल हैं। इन चीनी मिलों के रास्तों को सुगम बनाने को गन्ना विभाग जनपद में अब 534 सड़क बना चुका है। गन्ना विकास विभाग में अलग से एई और जेई की तैनाती होती है। शासन ने इस बार गन्ना विभाग की सड़कों के निर्माण की व्यवस्था को बदल दिया है। गन्ना विभाग को दिया जाने वाला पैसा लोक निर्माण विभाग को दिया जा रहा है। प्रदेश में लोनिवि 250 करोड़ की गन्ना विभाग की सड़कें बनाएगा। प्रदेश के 42 जिलों में गन्ना पैदा होता है, इनमें 10 जिले ऐसे हैं जिनमें गन्ना अन्य फसलों से अधिक होता है। इन जिलों में मुजफ्फरनगर भी शामिल है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया ने बताया कि गन्ना विभाग ने सड़कों की सूची लोनिवि को सौंप दी है। लोनिवि के जेई प्रेमचंद ने बताया कि गन्ना विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची मिल गई है। इन सड़कों का सत्यापन किया जा रहा है। कुछ सड़कों में गड्ढे भरे जाएंगे तो कुछ में खड़ंजा निर्माण होगा। कहीं रास्ता चौड़ा होना है। शासन को सड़कों का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसी के साथ एस्टीमेट भी बनाया जा रहा है। शासन ने अभी तक जिलों के लिए अलग से धनराशि तय नहीं की है। हमारे जिले में आठ चीनी मिले हैं और 85 प्रतिशत जमीन पर गन्ने की खेती है। इस जिले को अन्य जनपदों की अपेक्षा अधिक पैसा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत जल्द जाएंगे प्रस्ताव
लोनिवि के अवर अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि विभागीय अधिकारी सड़कों का सत्यापन और प्रस्ताव बनाने में लगे हैं। जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले सड़कों का निर्माण भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed