फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Protest against fee collection, BJP leaders and supporters staged a dharna at toll

Muzaffarnagar: शुल्क वसूली का विरोध, भाजपा नेता व समर्थकों ने जागाहेड़ी में टोल पर दिया धरना

Sat, 17 Feb 2024 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Feb 2024 01:44 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह भाजपा नेता गौरव पंवार के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ गए। टोल पर क्षेत्रीय लोगों से शुल्क वसूली को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Protest against fee collection, BJP leaders and supporters staged a dharna at toll
धरने पर बैठे समर्थक व नेता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के जागाहेड़ी टोल प्लाजा के लिए शुल्क की दरों को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की मौजूदगी में 30 किमी के दायरे के गांवों को नि:शुल्क निकालने पर सहमति बनी थी, लेकिन ठेकेदार कंपनी अब एक हजार यात्राओं के लिए 330 रुपये के पास का प्रावधान कर दिया है। इसके विरोध में भाजपा नेता गौरव पंवार के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ गए हैं। वर्तमान में काजीखेड़ा, जागाहेड़ी और पीनना के वाहन नि:शुल्क निकल रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Time Bomb: पश्चिमी यूपी को दहलाने की थी साजिश, ऑर्डर पर बम किए थे तैयार, जावेद ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन


एनएचएआई ने तय किया था कि टोल के बीस किमी के दायरे में गैर वाणिज्यिक वाहनों का मासिक पास 330 रुपये में बनेगा। कार, जीप, वैन या अन्य हल्के वाहनों से एक तरफ का टोल 85 रुपये वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल को लेकर हंगामा शुरू हुआ तो केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की मौजूदगी में एनएचएआई के परियोजना निदेशक और ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों की बैठक हुई।

तय किया गया था कि 30 किमी के दायरे में आने वाले गांव के लोगों के निजी वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा। लेकिन ठेकेदार कंपनी पर मनमर्जी करने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed