फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Javed in Muzaffarnagar developed four time bombs while watching tutorials on YouTube

Time Bomb: पश्चिमी यूपी को दहलाने की थी साजिश, ऑर्डर पर बम किए थे तैयार, जावेद ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 17 Feb 2024 08:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Feb 2024 08:49 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से चार टाइम बम बरामद किए। टीम ने एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में बताया कि इन बम का इस्तेमाल पश्चिमी यूपी और दिल्ली के आसपास के इलाके को दहलाने के लिए किया जाना था।

विज्ञापन
Javed in Muzaffarnagar developed four time bombs while watching tutorials on YouTube
आरोपी जावेद को लेकर जाती STF व बरामद टाइम बम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बोतल बम के जरिए लोकसभा चुनाव के आसपास दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों को दहलाने की साजिश थी। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी जावेद ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि इमराना के ऑर्डर पर उसने ये बम तैयार किए था। उसने यह भी बताया कि दिल्ली के किसी शख्स ने ही इमराना को बम तैयार कराने के ऑर्डर दिए थे। जानकारी में आए तथ्यों की पुलिस पुष्टि करने में जुटी है। इमराना की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Javed in Muzaffarnagar developed four time bombs while watching tutorials on YouTube
मुजफ्फरनगर के खालापार में चार टाइम बम मिले। - फोटो : अमर उजाला

आरोपी जावेद ने यह भी जानकारी दी है कि ऑनलाइन डिमांड पर अक्सर बम बनाते थे। शातिर इमराना तंत्र-मंत्र की क्रियाएं भी करती थी। जावेद का परिवार भी इमराना को पिछले लगभग बीस वर्ष से जानता है जिस कारण जावेद का भी उसके पास आना-जाना लगा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पचास लाख कीमत का प्लाॅट देख रहे थे जावेद और इमराना
इमराना के संपर्क में रहने वाला जावेद करीब पचास लाख रुपये की कीमत वाला प्लॉट खरीदने के प्रयास में जुटा था। हाल ही में उसने एक दो प्लाट देखे भी थे। आशंका जताई जा रही थी कि दोनों प्लॉट में निर्माण कराकर बम बनाने का सुरक्षित ठिकाना बनाना चाहते थे।

विज्ञापन

Javed in Muzaffarnagar developed four time bombs while watching tutorials on YouTube
मुजफ्फरनगर के खालापार में टाइम बम मिले। - फोटो : अमर उजाला

इमराना पत्नी आजाद ग्राम बंतीखेड़ा, थाना बाबरी, शामली की रहने वाली है। उसका वर्तमान पता 198/30 काली नदी के पास प्रेमपुरी, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर है। इमराना ने ही जावेद को बम बनाने का आर्डर दिया था।

मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाने में रिपोर्ट कराई दर्ज
एसपी एसटीएफ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जावेद के खिलाफ मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाने में आईपीसी की धारा 286 व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Javed in Muzaffarnagar developed four time bombs while watching tutorials on YouTube
जावेद गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ को जावेद के बम लेकर जाने की सूचना गुरुवार शाम को मिली थी। देर रात टीम शहर में पहुंच गई थी। जावेद को रात में आना था, लेकिन वह नहीं आया। टीम ने बराबर निगरानी बनाए रखी और शुक्रवार सुबह आखिरकार जावेद को बमों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed