फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Police caught a reward of Rs 10 thousand in the encounter, he was wanted in many cases

Muzaffarnagar: पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी पकड़ा, कई मामलों में था वांछित

Tue, 30 Jan 2024 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jan 2024 12:44 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट, चोरी समेत कई मामलों में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Police caught a reward of Rs 10 thousand in the encounter, he was wanted in many cases
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाने की पुलिस ने  मुठभेड़ के दौरान 10 हजार रुपये के इनामी बिजनौर के सलेमपुर उर्फ फैजीपुर निवासी रूसब उर्फ सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बाइक और पीली धातु के आभूषण बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार देर रात पुलिस बसेड़ा से भोकरहेडी मार्ग स्थित रजबहे की पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आती बाइक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक नहीं रोकी गई।  
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पीछा किया, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर रजबहे की पटरी के पास गिर गई । बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया, जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी रूसब उर्फ सौरभ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपी पुरकाजी में लूट के मामले में वांछित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed