फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Pickup overturns after hitting side of truck, driver and brother injured

Muzaffarnagar: ट्रक की साइड लगने पर  पलटी पिकअप, चालक व भाई घायल

Wed, 06 Dec 2023 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Dec 2023 02:08 PM IST
सार

रतनपुरी क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सठेड़ी कट के निकट अमरूद से लदी महिंद्रा पिकअप अन्य ट्रक द्वारा साइड मारने के कारण सड़क पर पलटने से हादसा हो गया। हादसे में पिकअप चालक और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Pickup overturns after hitting side of truck, driver and brother injured
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुरी में खतौली हाइवे बायपास पर अमरूदों से लदी  पिकअप पलट गई। इस हादसे में चालक व  उसका भाई घायल हो गया।

विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सठेड़ी कट के निकट अमरूद से लदी महिंद्रा पिकअप अन्य ट्रक द्वारा साइड मारने के कारण सड़क पर पलट गयी। हादसे में पिकअप चालक मौ शाहनवाज पुत्र हासिम तथा उसका भाई मोहसीन निवासीगण गांव गढ़ी दुर्गनपुर थाना शाहपुर घायल हो गए।
विज्ञापन


पिकअप पलटने के कारण पिकअप में लदे अमरूद सड़क पर चारों ओर बिखर गए। चालक शाहनवाज ने बताया कि वह राजस्थान के सवाई माधोपुर से अमरूद लेकर मुजफ्फरनगर मंडी में जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह हाइवे पर अठारह टायरा ट्रक ने उसकी पिकअप में साइड मार दीए जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उसने बताया कि पिकअप में करीब दो टन अमरूद लदे हुए थे। सड़क पर अमरूदों के कुचलने से उसे काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed