फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Peasants Preparation for big movement again

Kisan Andolan: फिर बड़े आंदोलन की तैयारी, संयुक्त मोर्चा का आह्वान- 20 मार्च को संसद भवन पर डेरा डालेंगे किसान

Sat, 11 Feb 2023 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 12:57 AM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर के किसान 20 मार्च को संसद भवन पर जुटेंगे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी 2024 को देशभर में किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। हकों की लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Peasants Preparation for big movement again
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में फिर बड़े किसान आंदोलन की तैयारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर के किसान 20 मार्च को संसद भवन पर जुटेंगे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी 2024 को देशभर में किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। हकों की लड़ाई जारी रहेगी। जमीन और पीढिय़ां बचाने के लिए किसान 20 साल तक आंदोलन के लिए तैयार रहें। किसान को कर्ज नहीं एमएसपी पर गारंटी कानून चाहिए।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में दिल्ली में दूसरे चरण के आंदोलन का एलान किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन और हरियाणा व यूपी के खाप चौधरियों ने विचार विमर्श के बाद एलान किया कि एमएसपी पर गारंटी कानून के लिए संसद भवन पर देशभर भर के किसान महापंचायत करेंगे। एक साथ सभी राज्यों के किसान दिल्ली आएंगे। किसानों से तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि तैयारियों के लिए भाकियू और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता देशभर में जा रहे हैं। चौधरी राकेश टिकैत के अलग-अलग राज्यों में दौरे हैं। उधर, एसएसपी संजीव सुमन और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह से भाकियू नेताओं की बातचीत के बाद राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में चल रही कंपनियों की सरकार और नागपुर पॉलिसी
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश में कंपनियों की सरकार और नागपुर पॉलिसी चल रही है। प्रशासन को चेताया कि पीएसी नहीं, चाहे मिलिट्री बुला लो, ट्यूबवेलों पर जबरदस्ती बिजली के मीटर नहीं लगने देंगे। बिजली मीटर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी, किसान यह जिम्मेदारी नहीं लेगा।

किसान मजदूर महापंचायत में भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि जो किसान अपनी मर्जी से नलकूपों पर मीटर लगवाना चाहते है, वह लगवा सकते हैं। मगर, एक भी किसान के साथ जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी। सरकार कंपनियों को बिजली बेचने का काम कर रही है। गरीबों का शोषण चल रहा है। किसान संगठन किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है। जहां सरकार किसान के खिलाफ फैसले करेगी, हम वहीं जाएंगे। किसान को जागना होगा, उनकी जमीन छीनने की तैयारी सरकार कर रही है, गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण किया जाता है।


कहा कि व्यापारी आपकी जमीन खरीद रहे हैं, जमीन बिकेगी तो किसान बर्बाद हो जाएगा। किसानों को 20 साल तक की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। किसानों को फर्जी मुकदमों से डराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस-प्रशासन जान लें कि यह ट्रैक्टर किसान का फाइटर विमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed