फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Panchayat of all castes and Sarvakhap today in support of wrestlers

Muzaffarnagar: पहलवानों के समर्थन में सर्वजातीय और सर्वखाप की पंचायत जारी, सपा विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे

Thu, 01 Jun 2023 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Jun 2023 11:10 AM IST
सार

पहलवानों के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर में सर्वखाप की पंचायत आयोजित की जा रही है। पंचायत में खाप चौधरियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समर्थकों के पहुंचने के साथ ही स्थानीय नेता भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Panchayat of all castes and Sarvakhap today in support of wrestlers
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलवानों के समर्थन में सोरम की सर्वजातीय और सर्वखाप पंचायत के लिए आज मुजफ्फरनगर जनपद का सोरम तैयार है। दोपहर दो बजे पंचायत शुरू हुई। इससे पहले खाप चौधरियों को बुलावा भेजा गया। जिसके बाद पंचायत में प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्र से भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर चौपाल के बजाए वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत होगी। खाप चौधरियों के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है।

विज्ञापन


पंचायत में खाप चौधरियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समर्थक पहुंचे हैं। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने बताया कि राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के खाप चौधरियों और महत्वपूर्ण लोगों को पंचायत की सूचना दी गई थी। दोपहर 12 बजे से यहां लोग पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर दो बजे से पंचायत शुरू हुई। कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि खाप चौधरी, उनके प्रतिनिधि और समर्थक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: आज से मनाया जाएगा मलेरियारोधी माह, यशोद ऋषिकेश भास्कर सहारनपुर के नए कमिश्नर बने

विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेता भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पंचायत स्थल पर चार से पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। किसान नेता बबलू बालियान ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भंडारों की व्यवस्था करने के साथ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

बुजुर्ग किसान फेरु सिंह ने बताया कि सोरम में आयोजित पंचायत में देश और समाज के अलावा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जो भी निर्णय लिए गए हैं, वह सदैव सफल हुए हैं। पंचायत में देश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उस को सफल बनाने में सर्व समाज के लोग अपनी भूमिका अदा करेंगे। पंचायत को सफल बनाने की तैयारी में समर्थक जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: महिला पहलवानों के समर्थन में BKU का प्रदर्शन, यशोद ऋषिकेश भास्कर सहारनपुर के नए कमिश्नर बने

Muzaffarnagar: Panchayat of all castes and Sarvakhap today in support of wrestlers
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

इसलिए बुलाई गई है सर्वखाप पंचायत
जंतर-मंतर से पहलवानों का धरना हटाए जाने के बाद क्षुब्ध पहलवान मंगलवार को अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार पहुंच गए थे। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह अन्य खाप चौधरियों के साथ हरिद्वार पहुंचे और पहलवानों को समझा-बुझाकर रोका था। पहलवानों ने बालियान खाप के चौधरी को पांच दिन का समय देकर मेडल सौंप दिए थे। पहलवानों को न्याय दिलाने और भविष्य की रणनीति बनाने के लिए सोरम में सर्वखाप की पंचायत की जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि महिला पहलवान भी देश की बेटियां हैं। बात सिर्फ न्याय की होनी चाहिए। जंतर-मंतर पर जो हुआ, क्या वह किसी सभ्य समाज में स्वीकार्य हो सकता है। यह गलत हुआ है। सोरम में खाप चौधरियों के सामने यह मामला रखेंगे और समाधान निकालने का प्रयास होगा।

सोरम पंचायत में शामिल होंगे राकेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी सोरम पंचायत में शामिल होंगे। टप्पल से टिकैत पंचायत में शामिल होने पहुंचेंगे।

Muzaffarnagar: Panchayat of all castes and Sarvakhap today in support of wrestlers
पंचायत में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

पहलवानों के समर्थन में सोरम की सर्वजातीय और सर्वखाप पंचायत के लिए खाप चौधरियों को बुलावा भेजा गया। गुरुवार यानी आज की जा रही पंचायत में प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्र से भीड़ काफी संख्या में पहुंची है। खाप चौधरियों के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई हैं।  

Muzaffarnagar: Panchayat of all castes and Sarvakhap today in support of wrestlers
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह भी पंचायत में शामिल हुए। पालम 360 के चौधरी सुरेंद्र सोलंकी भी मंच से अपने विचार रख रहे हैं। वहीं मेरठ से सरधना विधायक अतुल प्रधान भी सर्वखाप की पंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed