फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Overall Champion in Divisional Competition

मंडलीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर ओवरऑल चैंपियन

Fri, 11 Nov 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Overall Champion in Divisional Competition
मंडल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में चैम्पियन बनी मुजफ्फरनगर की ठीम को ट्राफी देते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएवी कॉलेज में चल रही मंडलीय शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

सहारनपुर को ओवरऑल उप विजेता घोषित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय मंडलीय शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने पूरा दम दिखाया। मुजफ्फरनगर ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि सहारनपुर को ओवरऑल उप विजेता घोषित किया गया।
खेलों के आखिरी दिन सीडीओ संदीप भागिया, संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु और जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार सिंह अतिथि रहे। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्र-छात्राओं की रंग-बिरंगी पोशाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद मुजफ्फरनगर की तांशी ने सब जूनियर बालिका, अविका बालियान ने जूनियर बालिका, सहारनपुर की सीमा ने सीनियर बालिका और मुजफ्फरनगर के रोहित गोस्वामी ने सीनियर बालक वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की।
विज्ञापन

ग्रुप चैंपियनशिप के तहत सब जूनियर बालक वर्ग में सहारनपुर (35 अंक) को विजेता और शामली (28 अंक) को उप विजेता घोषित किया गया। सब जूनियर बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर (51 अंक) को विजेता और सहारनपुर (22 अंक) उप विजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग में सहारनपुर (82 अंक) को विजेता और मुजफ्फरनगर (64 अंक) को उप विजेता, जूनियर बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर (72 अंक) को विजेता और सहारनपुर (67 अंक) को उप विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की ग्रुप चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर 98 अंकों के साथ प्रथम, और सहारनपुर 65 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग की ग्रुप चैंपियनशिप में सहारनपुर ने 83 अकों के साथ पहला और मुजफ्फरनगर ने 71 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर को 398 अंकों के साथ ओवर ऑल चैंपियन और सहारनपुर को 361 अंकों के साथ ओवरऑल उप विजेता घोषित किया गया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान डीएवी कॉलेज के प्रबंधक अभिनव सुशील, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, संयोजिका कुसुमलता, अरुण कुमार, भारत भूषण, शैलेंद्र कुमार त्यागी, प्रवेंद्र कुमार दहिया, अनिता गौतम, उमा रानी, विजय कुमार शर्मा, सोहनपाल, प्रमोद कुमार, सत्यकाम तोमर, राहुल कुशवाहा, सुरेशचंद पंवार, केपी सिंह, गया प्रसाद, शुभम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed