फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Oil starts again at bio diesel pump

बॉयो डीजल पंप पर फिर से तेल की बिक्री शुरू

Sun, 23 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Oil starts again at bio diesel pump
रतनपुरी क्षेत्र में बायो डीजल पंप पर बाइक सवार पेट्रोल भरवाते हुए। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र में बॉयो डीजल पंप पर फिर से तेल की बिक्री शुरू हो गई है। तेल की बिक्री पर पूर्ति विभाग और प्रशासन मौन है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव रुड़कली में बॉयो डीजल पंप पर ज्वलनशील पदार्थ में आग लग जाने के कारण पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारियों की जलने से मौत हो गई थी। जिसके बाद बॉयो डीजल पंप मालिकों ने पंप से मशीन उखाड़ ली थी। अब मामला शांत होते ही गांव मंडावली बांगर में स्थित बॉयो डीजल पंप पर तेल की बिक्री फिर से चालू हो गई है। इस बार तेल मशीन के बजाय ड्रम में रखकर बेचा जा रहा है। मशीन को उखाड़कर पंप पर बने कमरे में रख दिया गया है। इस बायो डीजल पंप पर प्लास्टिक के ड्रम के माध्यम से अवैध रुप से पेट्रोल की बिक्री भी की जा रही है। इतना सब हो रहा है और पूर्ति विभाग एवं प्रशासन मौन बना है। वहीं पंप मालिक मुकेश गुप्ता निवासी मंडावली बांगर ने बताया कि उनके पास बॉयो डीजल का लाइसेंस उपलब्ध है। पेट्रोल की बिक्री के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कभी कभार किसी व्यक्ति को आवश्यकता होने पर थोड़ा बहुत पेट्रोल भी दे देते हैं। फिलहाल डीजल के टैंक में पानी भर जाने के कारण मशीन बंद हैं। इसलिए ड्रम से तेल दिया जा रहा है। उधर, पूर्ति निरीक्षक बुढ़ाना नरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें इस पंप के विषय में जानकारी नहीं है। यदि ऐसा पाया जाता है, तो पंप की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed