{"_id":"63fa358bf1cd6b5fe40cd555","slug":"muzaffarnagar-news-youths-beat-up-employees-of-rohana-toll-plaza-for-toll-tax-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, टैक्स मांगने पर कर्मचारियों को पीटा, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, टैक्स मांगने पर कर्मचारियों को पीटा, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Sat, 25 Feb 2023 09:52 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Feb 2023 09:52 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : टोल टैक्स मांगने पर कार सवार युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में टोल कर्मियों को पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के रोहाना कलां में मुजफरनगर-सहारनपुर हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर शनिवार को जबरन गाड़ियां निकालने की कोशिश की गईं। टोल कर्मियों के शुल्क मांगने पर गाड़ी सवार लोगों ने उनके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस से शिकायत की गई हैं। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर देवबंद की ओर से मुजफ्फरनगर कई गाड़ियों से कुछ लोग रोहाना टोल प्लाजा पहुंचे। टोल टैक्स न देकर गाड़ियां निकालने की कोशिश कीं। टोल कर्मचारियों ने विरोध करते हुए टोल टैक्स का भुगतान करने को कहा। आरोप है कि सभी गाड़ी में सवार लोगों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह मारपीट टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: हौंसला ऐसा... हाथ में गन्ना लेकर गुलदार से भिड़ी बुजुर्ग महिला, खून से थी लथपथ, पर करती रही वार
विज्ञापन
टोल प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान ने थाना कोतवाली में कई गाड़ियों के नंबर देते हुए उनमें सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: दौलत का नशा: चलती कार में सवार युवकों ने स्टंट करते हुए आतिशबाजी की, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी