फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: an elderly woman clashed with Guldar and was attacked with a stick in forest of Nagina

UP: हौंसला ऐसा... हाथ में गन्ना लेकर गुलदार से भिड़ी बुजुर्ग महिला, खून से थी लथपथ, पर करती रही वार

Sat, 25 Feb 2023 11:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Feb 2023 11:19 PM IST
सार

Bijnor News : बुजुर्ग महिला का हौंसला देख हर कोई हैरान रह गया। खून से लथपथ बुजुर्ग महिला हाथ में गन्ना लेकर गुलदार से भिड़ गई और एक के बाद एक वार किए। इसके बाद गुलदार वहां से चला गया।

विज्ञापन
Bijnor: an elderly woman clashed with Guldar and was attacked with a stick in forest of Nagina
घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उम्र क्या है, मात्र एक अंक है जो बढ़ता तो है, पर हौंसला हो तो गुलदार जैसा खूंखार जानवर 60 वर्षीय बुजुर्ग के आगे हार मान लेता है। जी हां, मामला बिजनौर में नगीना के गांव फतेहपुर का है। घास काट रही राजो देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में खून से लथपथ हुई राजो देवी ने पास से गन्ना उठाया और एक के बाद एक गुलदार पर कई वार कर दिए। उसके हौंसले के आगे पस्त गुलदार हार मान गया और वहां से भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन


नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में जगदीश की 60 वर्षीय पत्नी राजो देवी शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे गांव में खेत पर घास काटने गई थी। जिस समय वह खेत पर घास काट रही थी, तभी पीछे से आए एक गुलदार ने उस पर पंजे से जोरदार वार किया। इस हमले में राजो देवी खून से लथपथ हो गई। इसके बावजूद बिना विचलित हुए उन्होंने पास पड़ा एक गन्ना उठा लिया। राजो देवी ने बताया कि इसके बाद उसने गुलदार पर गन्ने से एक के बाद एक कई वार किए। जैसे ही गुलदार उसकी तरफ बढ़ता, वह गन्ने से उस पर वार कर देती। साथ ही साथ वह शोर भी मचाती रही। शोर सुनकर ग्रामीण भी वहां पहुंच गए, इसके बाद गुलदार महिला को छोड़ खेत में भाग गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: सात साल के मासूम की हत्या, ईंख के खेत में पड़ी मिली लाश, धूमधाम से मनाया था बेटे का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को अस्पताल ले गए ग्रामीण
जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गुलदार के हमले में घायल राजो देवी बुरी तरह खून से लथपथ थी। उसकी गर्दन पर गुलदार के पंजों के निशान थे, जिससे खून बह रहा था। उसे लेकर परिजन नगीना के सरकारी अस्पताल में लाए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।

यह भी पढ़ें: मेरठ कोल्ड स्टोर हादसा: पूर्व विधायक के बेटे ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 25-25 हजार के दिए चेक

गर्दन पर पंजे के निशान, खतरे से बाहर राजो देवी
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार का कहना है कि महिला के गले में पंजे के काफी गहरे निशान है। उपचार कर दिया गया है। लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप शर्मा का कहना है कि इस गांव में टीम को मौके पर भेजा जा रहा है और शीघ्र गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed