फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Yogi Adityanath in Ramraj

रामराज के मंच पर पुराने तेवर में दिखे सीएम

Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Yogi Adityanath in Ramraj
रामराज में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान रामराज के मॉडर्न इंटर कॉलेज मैदान पर ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो तेवर दिखाए थे, वही इस बार भी बरकरार रहे। गंगा यात्रा के साथ ही उन्होंने विरोधी दलों को आड़े हाथ लेने का मौका नहीं छोड़ा। कांवड़ यात्रा और कुंभ का जिक्र करते हुए आस्था से खिलवाड़ करने वालों को करारा संदेश दिया। साथ ही सबका साथ, सबका विकास संकल्प दोहराते हुए हर वर्ग को संतुष्ट करने की कोशिश की।
विज्ञापन

हिंदुत्ववादी छवि के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान रामराज के इसी मैदान पर भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह के लिए वोट मांगे थे। इस बार गंगा यात्रा थी। चुनाव नहीं होने के बावजूद उन्होंने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को छोड़ा नहीं। आस्था के बहाने विरोधियों पर खूब चोट की। कहा कि योजनाओं का लाभ सबके लिए है। जात-पांत, मजहब को लेकर भेदभाव नहीं होगा लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा। कुंभ के बहाने सरकार की प्रतिद्धता जाहिर की। सुरक्षित, स्वच्छ माहौल में 24 करोड़ 56 लाख श्रद्धालुओं ने निर्मल गंगा में डुबकी लगाई। पूर्व की सरकारों में श्रद्धालुओं को स्नान के लिए साफ पानी नहीं मिला। उन्होंने साफ कहा कि विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन आस्थाओं का भी सम्मान होना चाहिए। पूर्व की सरकारों में भावनाओं को दबाने का काम किया गया। आस्थाओं का अनादर होता था। कांवड़ यात्रा रोकने की कोशिश होती थी। हमारी सरकार ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा कराई। सरकारें कांवड़ यात्रा नहीं निकलने देती थी लेकिन हम अब गंगा यात्रा निकाल रहे हैं। सीएम के इस भाषण पर पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। उन्होंने जिले के मंत्रियों और विधायकों के नाम लेते हुए कहा कि ये सभी लोग जिले के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन्होंने जो भी प्रस्ताव दिए उन्हें मंजूर किया गया है। हस्तिनापुर के विकास का काम हो रहा है। रामराज को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भी मंगा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed