{"_id":"5e2f34038ebc3e4ae9529964","slug":"muzaffarnagar-news-welcomes-ganga-yatra-muzaffarnagar-news-mrt4659247199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा यात्रा के स्वागत को बिछाए पलक पावड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा यात्रा के स्वागत को बिछाए पलक पावड़े
विज्ञापन
गंगा यात्रा के दौरान मीरापुर में लोगों को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गंगा बैराज से शुरू हुई गंगा यात्रा के स्वागत को जिले के लोगों ने पलक पावड़े बिछा दिए। बैराज से रामराज तक करीब 22 किलोमीटर की दूरी में चार जगहों पर सीएम ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए जबकि जगह-जगह खड़े ग्रामीणों ने तेजी से दौड़ते यात्रा वाहनों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
करीब एक घंटा देरी से गंगा बैराज पर मुजफ्फरनगर की ओर सीएम ने गंगा पूजन किया। श्री गंगा आरती संचालन समिति ब्रजघाट गढमुक्तेश्वर के संचालक कपिल शर्मा, पुरोहित विनय मिश्रा, रमाशंकर तिवारी ने पूजन कराया। यहां से चलकर गंगा यात्रा करीब एक घंटे देरी से 2.59 बजे देवल पहुंची। सीएम ने केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल के साथ गंगा यात्रा रथ की छत पर चढ़कर ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों ने उन पर फूलों की बारिश की। इसके बाद बीआईटी तिराहा पर भगवंत ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी गंगा यात्रा का स्वागत किया। ग्राम सिकरेडा में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने योगी-मोदी के नारे लगाते हुए यात्रा का स्वागत किया। मीरापुर बाईपास पर सड़क पर फूल बिछा दिए गए थे तथा पानी छिड़का गया था। सीएम ने यहां पर रुककर ग्रामीणों को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा का सीधा पड़ाव रामराज स्थित माडर्न इंटर कॉलेज में जनसभा स्थल पर पहुंचा।
कैथोड़ा और मीरापुर में मुस्लिमों ने बरसाए फूल
गंगा यात्रा का मीरापुर और कैथोड़ा में भी फूल बरसाकर स्वागत किया गया। मीरापुर में सड़क के दोनों ओर चूना डाला गया था। कस्बे के लोग दोनों ओर लाइन बनाकर हाथों में फूल लिए खड़े थे। यात्रा के वहां से गुजरते ही फूलों की बारिश शुरू कर दी। कैथोड़ा में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रा पर फूल बरसाए।
विज्ञापन
व्यवस्था बनाने में जूझती रही पुलिस
सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्था बनाने को पुलिस जूझती रही। जहां पर गंगा यात्रा रुकती पुलिस मोटी रस्सी लेकर सड़क किनारे लोगों को रोकने में जुट जाती। इसके बावजूद लोग सीएम के नजदीक आने की कोशिश करते। सड़क के दोनों ओर पुलिस रस्सियां लगाकर लोगों को सड़क पर आने से रोकती रही। इसके साथ ही काफिले के साथ चल रहे वाहनों को सीएम की गाड़ी के नजदीक आने से रोकना भी मशक्कत भरा रहा।
कार की खिड़की पर खड़े होकर किया संबोधन
गंगा यात्रा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवल में यात्रा वाहन की छत पर खड़े होकर ग्रामीणों को संबोधित किया लेकिन इसके बाद वे वाहन के पीछे चल रही कार में बैठ गए। बीआईटी पर कार से नहीं उतरे जबकि सिकरेडा और मीरापुर में कार की खिड़की पर खड़े होकर संबोधन किया।
कॉलेज मैदान में किया पौधरोपण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के बाद मॉडर्न इंटर कॉलेज रामराज के मैदान में पौधरोपण किया। पौधा रोपने के बाद गंगा यात्रा हस्तिनापुर के लिए रवाना हो गई।