फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Villagers have announced a panchayat regarding the statue of Dheer Singh

Muzaffarnagar News: धीर सिंह की प्रतिमा को लेकर पंचायत का एलान, भनक लगने पर दौड़े अफसर

Sat, 10 Jun 2023 03:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Jun 2023 03:44 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह की प्रतिमा को लेकर पंचायत का एलान किया गया है। उधर, पंचायत होने की भनक लगते ही अधिकारी गांव की ओर दौड़े।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Villagers have announced a panchayat regarding the statue of Dheer Singh
प्रतिमा हटाने का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह की प्रतिमा को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत का एलान किया है। यह पंचायत तीन बजे शिव मंदिर परिसर में होगी। उधर, भनक लगने पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ रोनी हरजीपुर पहुंचे। यहां पुलिस फोर्स ने सक्रिय नेताओं के घर पर डेरा डाल लिया। 

विज्ञापन


उधर, तितावी पुलिस किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के नसीरपुर आवास पर पहुंची। वहीं, सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम के साथ मुजफ्फरनगर डाक बंगले पर अफसरों के साथ शाम को मीटिंग होगी। गांव के जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की मौत से मचा हड़कंप: रात में पत्नी से हुआ विवाद, सुबह बेड पर मिली लाश, 13 साल पहले हुई थी लव मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस फोर्स ने बिरालसी चेक पोस्ट पर बैरियर लगाकर चेकिंग की और किसी बाहरी व्यक्ति को रोनी हरजीपुर की संभावित पंचायत में जाने पर प्रतिबंध किया गया है। गांव में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसडीएम परमानंद झा फोर्स के साथ पंचायत स्थल पर डेरा जमाए है।

यह भी पढ़ें: अंजली हत्याकांड: साजिश का सनसनीखेज खुलासा, सच ने हर किसी को चौंकाया, सामने आए शूटरों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed