फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dead body found in house of BJP leader in Meerut district

भाजपा नेता की मौत से मचा हड़कंप: रात में पत्नी से हुआ विवाद, सुबह बेड पर मिली लाश, 13 साल पहले हुई थी लव मैरिज

Sat, 10 Jun 2023 11:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Jun 2023 11:58 AM IST
सार

Meerut Crime News : भाजपा नेता की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि भाजपा नेता का रात में अपनी पत्नी से विवाद हुआ था और सुबह बेड पर लाश मिली। भाजपा नेता ने 13 साल पहले सोनिया से लव मैरिज की थी।

विज्ञापन
The dead body found in house of BJP leader in Meerut district
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में दिन निकलते ही शनिवार सुबह भाजपा नेता निशांक गर्ग का गोली लगा शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बेड पर पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग व भाजपा पदाधिकारी घटनास्थल पर दौड़े। सूचना पर सीओ दौराला और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


गोविंदपुरी निवासी निशांक गर्ग पुत्र आनंद कुमार गर्ग भाजपा नेता थे। बताया गया कि निशांक वर्तमान में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी थे। भाजपा नेता ने लगभग 13 साल पूर्व अशोकपुरी निवासी सोनिया से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा विधान व बेटी कश्वी हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता के घर मिली लाश, बागपत में मजदूर और लैब टेक्नीशियन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद भाजपा नेता की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पत्नी के अनुसार, वह सुबह छह बजे घर लौटी तो उन्हें भाजपा नेता का गोली लगा हुआ शव बेड पर मिला। वहीं गोली भाजपा नेता के बाएं तरफ छाती पर लगी हुई है। जिसके बाद पत्नी ने अपने जेठ गौरव गोयल उर्फ रिंकू को मामले की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: नीरज के सिर पर कई दुश्मनों का हाथ, गिरफ्तारी के बाद खोले राज, मिलकर रची हत्या की साजिश

वहीं, निशांक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, भाजपा नेता की मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed