फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: SSP suspended four policemen, departmental inquiry also started

Muzaffarnagar News : एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

Wed, 11 Jan 2023 10:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Jan 2023 10:19 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: SSP suspended four policemen, departmental inquiry also started
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में एसएसपी विनीत जायसवाल ने भोपा थाने के तीन दीवान व एक सिपाही को अवैध वसूली के आरोप में निलंबित किया है। चारों आरोपी भोपा थानाध्यक्ष की गाड़ी के हमराह हैं। एसएसपी ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि उत्तराखंड से रोजाना बालू और डस्ट से लदे ट्रक व डंपर भोपा क्षेत्र से होकर विभिन्न स्थानों के लिए जाते हैं। इनसे अवैध वसूली की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की जा रही थी। एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा गोपनीय जांच कराई जा रही थी। थाना भोपा प्रभारी की सरकारी गाड़ी में चलने वाले हमराह में पुलिसकर्मी दीवान नितिन शर्मा, सचिन अत्री, श्यामू यादव, सिपाही साबिर की ड्यूटी थी। दीवान नितिन शर्मा की दिन और अन्य तीनों पुलिसकर्मियों की रात में ड्यूटी थी।
विज्ञापन


थाना भोपा की सरकारी गाड़ी की उपलब्धता होने के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मी प्राइवेट वाहन से सुबह के समय उत्तराखंड से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए मजलिसपुर तौफिर मुजफ्फरनगर व उत्तराखंड की सीमा पर जा पहुंचे। आरोप है कि वहां पर रोड़ी-डस्ट से लदे डंपरों से अवैध वसूली का प्रयास किया जाने लगा। वहीं इसकी शिकायत एसएसपी विनीत जायसवाल से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur News: पैसा हड़पने के मामले में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

इस मामले में एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए, जिसमें चारों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। एसएसपी ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उधर, चारों पुलिसकर्मियों के इस करतूत को लेकर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर भी सवालियां प्रश्न उठ रहे हैं। एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अवैध वसूली के मामले में चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: छाया रहा घना कोहरा, सर्दी से नहीं राहत, दिल्ली रोड पर सड़क धंसने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed