{"_id":"63b55cbc03d5fa3b3a494b6f","slug":"muzaffarnagar-news-rld-mla-madan-bhaiya-has-oath-in-assembly-in-lucknow-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatauli News: RLD MLA मदन भैया ने लखनऊ में ली शपथ, बोले- जनता के लिए करते रहेंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatauli News: RLD MLA मदन भैया ने लखनऊ में ली शपथ, बोले- जनता के लिए करते रहेंगे कार्य
Wed, 04 Jan 2023 05:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:00 PM IST
सार
Khatauli News : RLD MLA मदन भैया ने बुधवार को लखनऊ में शपथ ली। शपथ लेने के बाद मदन भैया ने कहा कि वे जनता के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
मदन भैया ने ली शपथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में खतौली उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले रालोद विधायक मदन भैया को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को अध्यक्ष सतीश महाना ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में शपथ दिलाई और संविधान एवं विधानसभा कार्य संचालन नियमावली की प्रति भी भेंट की गई। विधायक ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करेंगे। इस दौरान मीरापुर विधायक चंदन चौहान, विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विक्रम सैनी की सदस्यता जाने के बाद हुआ चुनाव
कवाल कांड के बाद 29 अगस्त 2013 को कवाल गांव में दोनों वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए थे। हिंसा और आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने तब पूर्व प्रधान के पति विक्रम सैनी समेत 28 लोगों के खिलाफ सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई। विधायक समेत 12 आरोपियों को धमकी देने के मामले में दो साल की सजा और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। धारा 148 में दो साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में राहुल गांधी ने लालचंद से की बात, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
इस प्रकरण में विधायक सैनी की सदस्यता जाने के बाद उपचुनाव हुआ। भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया था, जबकि रालोद गठबंधन ने मदन भैया को मैदान में उतारा था। चुनाव में मदन भैया की जीत हुई थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने ड्रीम डेब्यू से खुद को किया साबित, अभ्यास मैच में रैना ने कहा था-आगे जाएगा ये लड़का