फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Rakesh Tikait has announced that he will not go home on Diwali and will live among farmers on Delhi border

बड़ा फैसला: दिवाली पर घर नहीं जाएंगे राकेश टिकैत, बॉर्डर पर ही रहेंगे किसानों के बीच, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

Tue, 02 Nov 2021 10:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Nov 2021 10:36 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने दिवाली से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। टिकैत ने एलान किया है कि वे दिवाली पर घर नहीं जाएंगे, यहां दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के बीच ही रहेंगे। टिकैत ने सरकार को अल्टीमेटम भी दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Rakesh Tikait has announced that he will not go home on Diwali and will live among farmers on Delhi border
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत इस बार दिवाली पर घर नहीं लौटेंगे। टिकैत ने कहा कि वह बॉर्डर पर ही किसानों के बीच दिवाली मनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान अपना हक लेकर रहेंगे। टिकैत ने कहा कि सरकार ने अगर मांगें नहीं मानी तो 27 नवंबर से आंदोलन को नया रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


तीनों कृषि कानूनों की वापसी के लिए किसान दिल्ली के बॉर्डर पर जमे हुए हैं। किसानों ने होली का त्योहार भी यहीं पर मनाया था। इस बार की दिवाली भी किसान दिल्ली के बॉर्डर पर ही मनाने जा रहे हैं। भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि चौधरी राकेश टिकैत दिवाली पर इस बार गांव नहीं लौटेंगे। बॉर्डर पर ही वह किसानों के बीच दिवाली मनाएंगे। किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी, किसान पीछे हटने वाले नहीं है, सरकार कि कोई भी साजिश किसानों के आंदोलन को नाकाम नहीं कर सकती। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार के पास 26 नवंबर तक का समय है अगर किसानों के हित में फैसला नहीं हुआ तो 27 नवंबर से किसान आंदोलन को नया रूप देंगे। दोबारा पूरी ताकत से दिल्ली की पक्की घेराबंदी की जाएगी। इसके लिए किसान गांव-गांव में तैयारी कर रहे हैं। सरकार किसानों को हल्के में लेने की भूल ना करें वर्तमान में किसानों के सामने बड़ी समस्याएं हैं। डीजल के बढ़ते दामों ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन आए घट गई है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed