फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Munadi took place in village if Scheduled Caste person enters field then fine of five thousand

यूपी का अजीब मामला: गांव में हुई मुनादी, खेत में अनुसूचित जाति का कोई व्यक्ति घुसा, तो पांच हजार जुर्माना और 50 जूते

Mon, 09 May 2022 10:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 May 2022 10:59 PM IST
सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है। जिससे पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Munadi took place in village if Scheduled Caste person enters field then fine of five thousand
एसएसपी अभिषेक यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेशी के दौरान मारे गए कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजबीर प्रधान के नाम से पावटी खुर्द में मुनादी करा दी गई कि अनुसूचित जाति का कोई भी व्यक्ति खेत में घुसा, तो पांच हजार रुपये जुर्माना और 50 जूते होंगे। वीडियो वायरल हुई, तो पुलिस हरकत में आई। वहीं मुनादी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजवीर की गिरफ्तारी भी अति शीघ्र कराई जाएगी। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सोमवार को वायरल हुआ 53 सेकेंड का वीडियो पावटी खुर्द गांव का है। ढोल बजाते हुए एक युवक कह रहा है कि राजबीर प्रधान की ओर से मुनादी कराई जा रही है। कोई भी अनुसूचित जाति का व्यक्ति उसकी डोल पर, समाधि पर, ट्यूबवेल पर दिख गया तो पांच हजार जुर्माना और 50 जूते भी होंगे। मुनादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निशाने पर अवैध संपत्तियां: अकबर बंजारा की मार्केट पर चला बुलडोजर, एमडीए ने 16 स्थानों पर की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी की फरवरी 2015 में कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। एसओ ज्ञानेश्वर बौद्ध ने पुलिसकर्मी विक्की त्यागी के घर पर भेजे, लेकिन कोई नहीं मिला।  

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के दौरे से एक्शन में अफसर: मेरठ में 16 जगह गरजा बुलडोजर, देखिए ध्वस्तीकरण की ये तस्वीरें

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मुनादी प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed