{"_id":"6033a242b36998011d55e64f","slug":"muzaffarnagar-news-fight-in-bjp-workers-and-farmers-between-minister-sanjeev-baliyan-visit-and-three-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता और किसान, तीन घायल, तेरहवीं में गए थे मंत्री संजीव बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता और किसान, तीन घायल, तेरहवीं में गए थे मंत्री संजीव बालियान
Mon, 22 Feb 2021 05:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
पंचायत में भिड़े किसान और भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के सोरम गांव में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता और किसान आपस में भिड़ गए। वहीं कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सोमवार को मुजफ्फरनगर के गांव सोरम में एक रस्म तेरहवीं में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका विरोध कर दिया। विरोध के बाद ग्रामीणों व मंत्री समर्थकों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन युवक घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम में चौपाल पर पंचायत शुरू हो गई। वहीं रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान समेत अन्य रालोद नेता भी पंचायत में पहुंच गए।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। किसान के पक्ष में बात नहीं होती तो कम से कम, व्यवहार तो अच्छा रखो। किसान की इज्जत तो करो। इन कानूनों के फायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गांववाले?
सोरम गाँव में बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच संघर्ष, कई लोग घायल! किसान के पक्ष में बात नहीं होती तो कम से कम, व्यवहार तो अच्छा रखो। किसान की इज़्ज़त तो करो! इब कानूनों के फायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गाँववाले?#मुजफ्फरनगर pic.twitter.com/X21oP7iTgP
— Jayant Chaudhary (@jayantrld) February 22, 2021
उधर, डॉक्टर संजीव बालियान का कहना है कि वे तेरहवीं में गए थे। वे अंदर बैठे थे, इसी दौरान बाहर से चार-पांच युवकों ने आकर नारेबाजी की, जिन्हें ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। हंगामा करने वाले रालोद समर्थक बताए गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/