फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Father dies of heart attack after marriage of daughter

UP: बेटी की विदाई होते ही पिता की हार्ट अटैक से मौत, परिवार पर टूटा कहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 24 Nov 2023 04:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Nov 2023 04:07 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : बेटी की विदाई होते ही पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Father dies of heart attack after marriage of daughter
दुल्हन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बेटी की विदाई करने के आधे घंटे बाद ही व्यापारी पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


नई मंडी में रहने वाले मुकेश छारिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। वह गुड़ की खरीद का व्यापार करते थे। बृहस्पतिवार रात चरथावल से उनकी बेटी कशिका की बरात भोपा रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में आई थी। तड़के लगभग पांच बजे बेटी की विदाई करने के बाद व्यापारी और परिजन नई मंडी स्थित अपने घर पर पहुंचे थे। आधे घंटे बाद ही अचानक मुकेश छारिया के सीने में दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोगों ने भोपा रोड स्थित श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मुकेश छारिया का बेटा 23 वर्षीय शुभम मेरठ में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। परिवार में शोक छाया है।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed