{"_id":"648462b3da7cfe15430b4dcb","slug":"muzaffarnagar-news-caste-certificate-of-chairman-haji-shahnawaz-lalu-has-been-found-invalid-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News : चेयरमैन हाजी शाहनवाज का जाति प्रमाण पत्र मिला अवैध, ऐसे खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News : चेयरमैन हाजी शाहनवाज का जाति प्रमाण पत्र मिला अवैध, ऐसे खुली पोल
Sat, 10 Jun 2023 05:19 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 10 Jun 2023 05:19 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : खतौली नगर पालिका के चेयरमैन हाजी शाहनवाज का जाति प्रमाण पत्र अवैध मिला है। जानिए आखिर इस पूरे मामले की पोल कैसे खुली है।
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में खतौली नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन रालोद नेता हाजी शाहनवाज लालू का जाति प्रमाण पत्र अवैध मिला है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की जांच में जाति प्रमाण पत्र अवैध मिला।
विज्ञापन
रालोद के टिकट पर चुनाव जीते हाजी लालू के जाति प्रमाण पत्र को निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णपाल ने चुनौती दी थी। हाजी लालू ने खुद को कलाल जाति से बताते हुए पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र प्राप्त किया था, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि हाजी लालू पिछड़ा वर्ग से नहीं बल्कि शेख समाज से हैं जो अगड़ी जाति में आता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अंजली हत्याकांड: साजिश का सनसनीखेज खुलासा, सच ने हर किसी को चौंकाया, सामने आए शूटरों के चेहरे
विज्ञापन
शाहनवाज लालू के स्वर्गीय पिता और दादा के वर्ष 1961 के दो दस्तावेजों में नाम के आगे शेख लिखा हुआ है। इसको आधार बनाकर शिकायत की गई थी। शिकायत पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र की जांच कराई, जिसमें प्रमाण पत्र अवैध मिला।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की मौत से मचा हड़कंप: रात में पत्नी से हुआ विवाद, सुबह बेड पर मिली लाश, 13 साल पहले हुई थी लव मैरिज