{"_id":"5dc856868ebc3e5b347364d7","slug":"muzaffarnagar-news-cantor-driver-killed-in-accident-muzaffarnagar-news-mrt4529492114","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन के पंखे में तौलिया फंसने से चालक का दम घुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन के पंखे में तौलिया फंसने से चालक का दम घुटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजन के पंखे में तौलिया फंसने से चालक का दम घुटा, मौत
तितावी। कैंटर के इंजन के पंखे में अचानक तौलिया फंसने से कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सरिया लदा कैंटर लेकर शामली के लिए रवाना हुआ था। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी सतपाल (50) पुत्र सूरत सिंह कैंटर चलाता था। रविवार सुबह सतपाल सरिया लदा कैंटर लेकर शहर के वहलना चौक से शामली के लिए रवाना हुआ था। शामली रोड पर तितावी शुगर मिल के पास अचानक चलता कैंटर बंद हो गया, जिस पर सतपाल ने उसे सड़क किनारे रोक दिया और नीचे उतरकर इंजन चेक करने लगा। बंद कैंटर के इंजन का पंखा बंद मिलने पर सतपाल उसे चालू करने लगा। अचानक चलने शुरू हुए पंखे में उसके गले में पड़ा तौलिया फंस गया। तौलिया फंसते ही सतपाल का दम घुट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद किसी राहगीर ने कैंटर के इंजन में लटके सतपाल का शव देख पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने इंजन बंद कर शव को पंखे से निकालकर कब्जे में उसकी शनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। सतपाल की आकस्मिक मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।