फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: BKU workers have warned to police in case of threat of Rakesh Tikait

टिकैत को धमकी का मामला: भाकियू कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी ये बड़ी चेतावनी

Mon, 28 Mar 2022 08:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Mar 2022 08:18 PM IST
सार

राकेश टिकैत को धमकी दिए जाने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर बड़ी चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: BKU workers have warned to police in case of threat of Rakesh Tikait
मुजफ्फरनगर में ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को फोन पर धमकी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


छुटमलपुर के संत नगर में डॉ. राजबीर कांबोज के निवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह धमकी केवल राकेश टिकैत को नहीं है पूरे संगठन को दी गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता किसी भी आंदोलन के लिए तैयार हैं। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, सोविंद्र कांबोज, चौ. श्याम सिंह, अनुज कुमार, मंजेश कुमार, विकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी का कत्ल: विवाहिता के नहीं थे मां-बाप और भाई, ससुराल पहुंचा पति, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


नानौता में यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री अमीर हैदर जैदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा जो गुंडे, मवाली व असामाजिक तत्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से फोन पर अभद्र भाषा के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, यदि उनमें हिम्मत हैं तो वे सामने आकर बात करें। 

यह भी पढ़ें: युवक को गोलियों से भूना: रजबहे के पास फेंकी लाश, खौफनाक मंजर देख सहम गए लोग, देखिए वारदात की तस्वीरें

उन्हें पता चल जाएगा कि चौ. राकेश टिकैत से बदतमीजी का क्या अंजाम होता है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के डीजीपी से कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed