{"_id":"61c9f87a6a74c76e5a06b1a2","slug":"muzaffarnagar-news-bjp-mla-vikram-saini-made-serious-allegations-against-former-district-president-and-posted-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा विधायक ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर डाली फेसबुक पोस्ट, कुछ देर बाद की डिलीट, ये है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा विधायक ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर डाली फेसबुक पोस्ट, कुछ देर बाद की डिलीट, ये है माजरा
Mon, 27 Dec 2021 11:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:01 PM IST
सार
भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। कुछ ही देर बाद विधायक ने पोस्ट डिलीट कर ली। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक विक्रम सैनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी के नाम से पोस्ट वायरल हुई है। जिसमें लिखा गया है कि पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने उनके लखनऊ स्थित आवास की डुप्लीकेट चॉबी बनवा रखी है। वह उनके साथ षड़यंत्र भी कर सकते हैं। कुछ देर बाद ही फेसबुक से यह पोस्ट डिलीट कर दी गई। दिनभर प्रकरण चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के नाम से फेसबुक पर बनाए गए खाते से एक पोस्ट से वायरल हुई है। पोस्ट में लिखा कि 26 दिसंबर को नजर सिंह गुर्जर व दिनेश धीमान उनके लखनऊ स्थित विधायक आवास की चॉबी मांगकर ले गए। आज सुबह नजर सिंह जी का फोन आया, उन्होंने बताया कि आवास का मेन गेट का ताला खुला है। जबकि भीतर से कमरे बंद थे। बार-बार घंटी बजाने पर भी कमरों के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। इस पर उन्होंने वीडियो काल कर नजर सिंह से बात की। आरोप लगाया कि भीतर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के ड्राइवर ने गेट खोला। विधायक विक्रम सैनी ने पोस्ट में आगे लिखते हुए आशंका जताई कि उनके आवास की डुप्लीकेट चाबी बनवाई हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विक्रम राष्ट्रवादी के नाम से फेसबुक खाता
खतौली विधायक का फोटो लगा यह फेसबुक खाता विक्रम राष्ट्रवादी के नाम से है। इस पर उनके फोटो और पोस्ट लगातार लोगों तक पहुंचती है।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
हे राम... विधायक आवास सुरक्षित नहीं
पोस्ट के बाद विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। विकास बालियान ने लिखा कि हे राम... कानून व्यवस्था दुरुस्त है। लेकिन विधायकों के आवास सुरक्षित नहीं है। गौरव नारंग ने पूछा क्या हुआ विधायक जी। कुछ देर बाद ही पोस्ट डिलीट हो गई।