Muzaffarnagar News: बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल समेत 23 पदाधिकारियों ने ली शपथ, लिया ये संकल्प
Muzaffarnagar News : बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल समेत 23 पदाधिकारियों ने बुधवार को शपथ ली है। वहीं शपथ लेने के बाद अध्यक्ष ने यह संकल्प लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनिल जिंदल और महासचिव जितेंद्र कुमार सहित 23 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। एकजुटता से अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बुधवार को फैंथम हॉल में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल जिंदल और महासचिव पद पर जितेंद्र कुमार को शपथ दिलाई। इनके अलावा पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार पुंडीर, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर विवेक त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर यशपाल सिंह बालियान और देवेंद्र कुमार कैल, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए नीशूकांत शर्मा और मनोज त्यागी, सह सचिव के तीन पदों के लिए ठाकुर कुलदीप कुमार, शिखा कौशिक और तौसीन अहमद ने शपथ ली।
12 सदस्यों ने ली शपथ
वरिष्ठ सदस्य पद पर अभिषेक अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, नेपाल सिंह और कमल गुप्ता और कनिष्ठ सदस्यों के छह पदों पर निशा रानी, अब्दुल माजिद, योगिता वर्मा, अमित कुमार, शांतनु पुंडीर और सादिक बेग ने शपथ ग्रहण की।
इन्होंने दिलाई शपथ
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा के अलावा चुनाव अधिकारी रियाज हसन राठी, आमोद कुमार त्यागी, रमेश चंद गोयल, ठाकुर नीरज कुमार, मनोज सौदाई, सुदेश कुमार काशीया और सत्येश्वर सिंह ने अलग पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने ड्रीम डेब्यू से खुद को किया साबित, अभ्यास मैच में रैना ने कहा था-आगे जाएगा ये लड़का
ये अधिवक्ता रहे मौजूद
वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद प्रकाश त्यागी, सत्यप्रकाश त्यागी, जय प्रकाश आजाद, ठाकुर दुष्यंत सिंह, सुरेंद्र शर्मा, महफूज राठौर, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, वसी अंसारी, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, ठाकुर कवरपाल सिंह, सुनील दत शर्मा, प्रदीप मलिक विशेष लोक अभियोजक यशपाल सिंह, विनय अरोरा, अजय शर्मा, प्रवीण कुमार, शिवराज त्यागी, पवन सिंह वर्मा, आदि मौजूद रहें।
अधिवक्ता हित में करेंगे कार्य: अनिल जिंदल
शपथ के बाद अध्यक्ष अनिल जिंदल ने कहा कि हर सदस्य के सहयोग से बार की गरिमा को ऊंचा उठाएंगे। मधुर मिलन के कार्यक्रम जल्द कराकर अधिवक्ताओं के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में राहुल गांधी ने लालचंद से की बात, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
एक होकर रहें अधिवक्ता: जितेंद्र
नव निर्वाचित महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समन्वय से कार्य करें। सभी का सहयोग लेकर कार्य किया जाएगा। एकजुटता से जिले के अधिवक्ताओं का नाम ऊंचा हो सकेगा।