{"_id":"64491fcc1b34fd434c0718d5","slug":"muzaffarnagar-news-aam-aadmi-party-mp-sanjay-singh-has-targeted-on-bjp-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: आप सांसद बोले- भाजपा पर सत्ता का भूत, झाड़ू मारकर उतारना होगा, पढ़ें और क्या बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: आप सांसद बोले- भाजपा पर सत्ता का भूत, झाड़ू मारकर उतारना होगा, पढ़ें और क्या बोले...
Wed, 26 Apr 2023 08:45 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 26 Apr 2023 08:45 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पर सत्ता का भूत चढ़ा है।
विज्ञापन
संजय सिंह, आप सांसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा देश का अमन चैन बिगाड़ने का काम कर रही है। देश के हालात बेहद नाजुक हो गए हैं। भाजपा झूठों की सरकार है। भाजपा पर जो सत्ता का भूत सवार है, उसे झाड़ू मारकर उतारना होगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में कस्बे की सब्जी मंडी सराय में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में संजय सिंह ने कहा कि देश की भाजपा सरकार अडानी की नौकर है। भाजपा की कोई गारंटी नहीं है और आम आदमी पार्टी गारंटी वाली सरकार है। आप जो कहती है, वह करती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेंगे हमले: सुर्खियों में यूपी का ये जिला, खूंखार गुलदार ने छीन लीं चार जिंदगियां, दहशत में पूरा शहर
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उल्टा प्रदेश बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी बुलडोजर चलाने का काम कर रहे हैं, जबकि उन्हें प्रदेश के युवाओं की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ लोग कहते हैं कि तुम मोदी-योगी से लड़ रहे हो तुम्हारा नुकसान हो जाएगा। मैं कहता हूं कि मुझे मरना मंजूर है, पर झुकना मंजूर नहीं है।
यह भी पढ़ें: Meerut: ऑनलाइन तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, चुनाव में खून-खराबे के लिए तैयार किए जा रहे थे हथियार, दो गिरफ्तार