{"_id":"629ba99301644801fa1a3a57","slug":"muzaffarnagar-news-a-muslim-woman-has-reached-in-ssp-office-and-demanded-for-action-against-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम महिला का दर्द: BJP पार्टी नहीं छोड़ी तो पति ने मारपीट कर घर से निकाला, SSP ऑफिस पहुंच लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम महिला का दर्द: BJP पार्टी नहीं छोड़ी तो पति ने मारपीट कर घर से निकाला, SSP ऑफिस पहुंच लगाई कार्रवाई की गुहार
Sun, 05 Jun 2022 12:23 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:23 AM IST
सार
मुस्लिम महिला ने एसएसपी पहुंचकर अपना दर्द बयां किया। महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्टी नहीं छोड़ने पर उसके पति ने मारपीट कर घर निकाल दिया है। पीड़ित महिला ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में शनिवार को एक महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और उसने अपना दर्द बयां किया। महिला ने पुलिस अधिकारी को बताया कि उसका पति उसे काफी समय से परेशान कर रहा है और मारपीट भी करता है।
विज्ञापन
ये है मामला
चरथावल निवासी अमरीशा शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। हालांकि कार्यालय में एसएसपी नहीं थे। लेकिन महिला ने अपने पति अय्यूब के खिलाफ अन्य अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पति उसका उत्पीड़न कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं। महिला का कहना था कि वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की चरथावल मंडल की महामंत्री है। लेकिन जब से वह पार्टी संगठन में सक्रिय हुई, तभी से उसका पति मारपीट करता आ रहा है।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति बच्चों के भरण-पोषण के लिए खर्चा भी नहीं देता है। यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। उसे घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान
महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है। महिला ने अधिकारी को बताया कि शिकायत के बावजूद चरथावल पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है। पीड़िता ने अधिकारी से कार्रवाई की गुहार लगाते हुए कहा कि उसे अपने घर पर कब्जा दिलाया जाए।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
उधर, इस मामले में एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि वह खतौली तहसील समाधान दिवस में थे। इसलिए उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।