फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers and graduates cast their votes; political leaders held a 'rehearsal' for the assembly elections.

Muzaffarnagar News: शिक्षक-स्नातकों ने डाले वोट, नेताओं ने किया विस चुनाव का रिहर्सल

Sat, 24 Oct 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers and graduates cast their votes; political leaders held a 'rehearsal' for the assembly elections.
डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों को निर्देश देते हुए डीएम उमेश मिश्रा। स्रोत सूचना विभाग
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक के लिए जिले में 45.46 और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 65.49 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से 13 मतदान केंद्रों एवं 56 मतदेय स्थल पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे जनप्रतिनिधियों ने एमएलसी चुनाव में सक्रियता दिखाई।
विज्ञापन

मतदान के दौरान पर्यवेक्षक राजशेखर, डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी सूरज कुमार राय ने जिलेभर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मतदान केंद्रों पर दिनभर भ्रमणशील रहे। मतदान के दौरान, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता का पालन कराया गया। कलेक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम से व्यवस्था की निगरानी की गई।
विज्ञापन

---
मतदान को लेकर रहा उत्साह
जानसठ/बुढ़ाना। के सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने बताया कि स्नातक एवं शिक्षक सीट के कुल 1060 मतदाता थे, इनमें से स्नातक सीट पर 54.43 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 78.22 प्रतिशत मतदान हुआ। तितावी के बघरा विकास खंड में मतदान को लेकर उत्साह रहा। एसडीएम बुढ़ाना सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड कार्यालय में स्नातक सीट पर 407 और शिक्षक सीट पर 96 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वोट काटने का लगाया आरोप
खतौली। खतौली में इशिका जैन, विनीता, रिंपी, प्रतिभा आर्य, तुलसी, सुनीता शर्मा, अर्चना जैन, रुचि जैन ने पहली बार मतदान किया। उधर, शिक्षक विकास मोतला, सुरेश यादव, नवीन जैन, राजकुमार जैन, जयप्रकाश गौतम ने बताया कि उन्होंने वोट बनवाने के लिए फार्म भरा था। उन्होंने विपक्षियों पर उनकी वोट काटने का आरोप लगाया। शाहपुर के खंड विकास कार्यालय में सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।

--
चरथावल में मतदान की रफ्तार धीमी
फोटो
चरथावल। खंड विकास कार्यालय पर चारों बूथों पर काफी धीमी गति से मतदान हुआ। यहां एक तिहाई मतदान का आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया। स्नातक सीट के लिए तीन बूथों पर 504 मतदाताओं में मतदान किया। इस सीट पर मात्र 31.89 प्रतिशत मतदान हुआ। एमएलसी शिक्षक सीट के लिए 31.09 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता सपना कश्यप, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, मंडल अध्यक्ष भोपाल पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, बिरालसी अध्यक्ष प्रवीण राणा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. विपिन त्यागी, जितार्थ मौजूद रहे। दूसरी ओर, सपा के बस्ते पर चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी, पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी, सपा सांसद हरेंद्र मलिक के पुत्र निशांत मलिक, प्रत्याशी प्रतिनिधि शेखर चौहान, सभासद प्रतिनिधि आलम त्यागी आदि मौजूद रहे।

डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों को निर्देश देते हुए डीएम उमेश मिश्रा। स्रोत सूचना विभाग

डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों को निर्देश देते हुए डीएम उमेश मिश्रा। स्रोत सूचना विभाग

डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों को निर्देश देते हुए डीएम उमेश मिश्रा। स्रोत सूचना विभाग

डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों को निर्देश देते हुए डीएम उमेश मिश्रा। स्रोत सूचना विभाग

डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों को निर्देश देते हुए डीएम उमेश मिश्रा। स्रोत सूचना विभाग

डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों को निर्देश देते हुए डीएम उमेश मिश्रा। स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed