फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Naresh Tikait said that meters will not allowed to be installed on tube wells

Muzaffarnagar: टिकैत बोले- नलकूपों पर नहीं लगने दिए जाएंगे मीटर, बम से उड़ाने के सवाल पर कही ये बात

Mon, 13 Mar 2023 07:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Mar 2023 07:18 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : नरेश टिकैत ने कहा कि किसी भी सूरत में नलकूपों पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। वहीं परिवार को बम से उड़ाने के सवाल पर कही यह बात।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Naresh Tikait said that meters will not allowed to be installed on tube wells
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाकियू किसानों का सम्मान बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

विज्ञापन


बागपत में बिनौली क्षेत्र के दादरी गांव में सोमवार को शिवनारायण सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कई प्रदेशों में किसानों को फसलों के वाजिब दाम के साथ सम्मान भी दिया जा रहा है। जबकि प्रदेश में सरकार किसानों को फसलों का वाजिब दाम तो दे ही नहीं रही है, वहीं सम्मान भी नहीं दे रही है। 
विज्ञापन


भाकियू जगह-जगह धरना-प्रदर्शन कर किसानों की बिजली, गन्ना मूल्य, भुगतान और आवारा पशुओं की समस्याओं से सरकार को अवगत करा रही है, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। आलू उत्पादक किसान अपनी फसल का वाजिब दाम नहीं मिलने से परेशान हैं। सरकार किसानों से आलू खरीद की घोषणा तो कर रही है, लेकिन उसे अमल कहीं नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटी की मौत का मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शरीर पर मिले चोट के निशान

उन्होंने कहा कि सरकार नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने के लिए अड़ी हुई है, लेकिन किसी भी सूरत में मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को दिल्ली में किसानों की बड़ी पंचायत होगी, जिसमें सरकार को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: नहीं थम रहे मां-बहनों के आंसू, हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव, घर का इकलौता चिराग था कुलदीप

परिवार को बम से उड़ाने की धमकी के सवाल पर कहा कि पुलिस-प्रशासन को इसकी गहराई से जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed